{"_id":"69df630b547291af8b0432ec","slug":"stalker-follows-girl-home-molests-her-and-threatens-to-throw-acid-on-her-face-in-bareilly-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली से पीछा करते घर पहुंचा शोहदा, युवती से की छेड़खानी, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली से पीछा करते घर पहुंचा शोहदा, युवती से की छेड़खानी, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी
Wed, 15 Apr 2026 03:36 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:36 PM IST
सार
दिल्ली से पीछा करते बरेली पहुंचे शोहदे ने युवती से छेड़खानी कर दी। आरोपी ने जान से मारने और तेजाब से हमला करने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से पीछा करता हुआ शोहदा बरेली शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती के घर तक पहुंच गया। उसने पूरे परिवार को जान से मारने और युवती पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवती को बीच सड़क पर रोककर छेड़खानी की और अपमानित किया। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली की एक फुटवियर फैक्टरी में नौकरी करती थी। यहीं थाना शीशगढ़ के मकालपुर निवासी रिजवान भी नौकरी करता था। रिजवान उस पर गलत नीयत रखता था। आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था और शादी न करने पर तेजबा डालकर चेहरा बिगाड़ने व पूरे परिवार की हत्या की धमकी देता था। इससे परेशान होकर वह दो साथ पहले परिवार के साथ वापस बरेली आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: साइबर ठग ने एपीके फाइल भेज हैक किया फोन, फौजी के खाते से निकाल लिए 1.32 लाख रुपये
विज्ञापन
रिजवान ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। वह अक्सर उसके घर आकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने व शादी न करने पर तेजाबी हमला करने की धमकी देता है। युवती का आरोप है कि रिजवान का साथ उसका पिता अशरफ, मां अनोखी, उसका भाई तौहीद भी दे रहे हैं। रिजवान अक्सर उसे रास्ते में घेरकर छेड़खानी करता है और धमकी देता है। इंस्पेक्टर बारादरी विजेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।