फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber Scammer Hacks Soldier Phone and Withdraws Money from His Account in Bareilly

Bareilly News: साइबर ठग ने एपीके फाइल भेज हैक किया फोन, फौजी के खाते से निकाल लिए 1.32 लाख रुपये

Wed, 15 Apr 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 03:29 PM IST
सार

बरेली में एक फौजी के बेटे ने व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद फौजी के खाते से 1.32 लाख रुपये निकाल लिए गए। फोन पर जब मैसेज आया तो उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत की और थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। 

विज्ञापन
Cyber Scammer Hacks Soldier Phone and Withdraws Money from His Account in Bareilly
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बरेली में बेटे की मामूली चूक से फौजी का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से तीन बार में 1,32,795 रुपये निकाल लिए। फौजी ने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत के साथ सीबीगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। साइबर अपराध सेल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के बल्ला कोठी निवासी सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना में जवान हैं। इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। वह अपने स्मार्ट फोन में ऑनलाइन भुगतान के लिए फोनपे और पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं। 11 अप्रैल को उनके व्हाटसएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसके बाद कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। गलती से उनके बेटे शिवम ने फाइल को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिये तीन बार में 1,32,795 रुपये साफ हो गए।
विज्ञापन


मैसेज आने पर उनको इस बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम सेल जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट की राय
साइबर एक्सपर्ट नीरज सिंह ने बताया कि साइबर सुरक्षा के प्रति हमारी लापरवाही को उजागर करता है। अनजान स्रोतों से फाइलों को डाउनलोड करना गंभीर खतरा हो सकता है। बिना सोचे-समझे एपीके फाइल को डाउनलोड करने पर साइबर ठगों की पहुंच हमारे स्मार्ट फोन तक हो जाती है। इस मामले में भी एपीके फाइल डाउनलोड होने के बाद हैकर्स की पहुंच फौजी के मोबाइल तक हो गई। हैकर्स ने मोबाइल से जुड़े बैंक खाते की संवेदनशील जानकारी हासिल करने के बाद रकम साफ कर दी।

इस तरह करें बचाव
कभी भी ऐसी एपीके फाइलें या ऐप्स अज्ञात स्रोतों से डाउनलोड न करें। मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर एंटी-वायरस और एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर इसे नियमित अपडेट करते रहें। अपने बैंक खातों, अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अनुमान लगाने में मुश्किल पासवर्ड का इस्तेमाल करें। एसएमएस या सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बच्चों को भी ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी दें। उन्हें बताएं किन ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed