फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staff nurse murdered in restaurant in Shahjahanpur

UP: स्टाफ नर्स का रेस्टोरेंट में कत्ल... बाथरूम में ऐसे हाल में मिली लाश; युवक ने बुक कराया था कमरा

Fri, 24 May 2024 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 May 2024 11:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्टाफ नर्स की हत्या कर दी गई। नर्स एक युवक के साथ रेस्टोरेंट में आई थी, यहीं उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Staff nurse murdered in restaurant in Shahjahanpur
कमरे में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चारखंभा स्थित पिज्जा हब नाम के रेस्टोरेंट में स्टाफ नर्स की हत्या कर गई। बृहस्पतिवार रात उसका शव रेस्टोरेंट में बने कमरे के बाथरूम में शव मिला। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है। नर्स के साथ में आया युवक भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 24 वर्षीय युवती शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के पास रहती थी। वह अजीजगंज के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे युवती पूरनपुर के रहने वाले शुभम शुक्ला के साथ पिज्जा हब आई थी। पिज्जा हब में कमरे भी बने हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बुक कराया था कमरा 

पुलिस के मुताबिक, युवक ने रेस्टोरेंट में कमरा बुक कराया था। पिज्जा हब के ऊपर बने कमरे में दोनों चले गए। शाम पांच बजे शुभम रेस्टोरेंट मालिक अभिषेक कश्यप को खाना लेकर आने की बात कहकर चला गया। 


ये भी पढ़ें- UP: गर्भ में बेटा है या बेटी... यह जानने के लिए फाड़ा बीवी का पेट, क्रूरता से गर्भस्थ शिशु की मौत; मिली ये सजा

शाम छह बजे तक जब वह वापस नहीं आया तो स्टाफ के लोगों ने अंदर जाकर देखा। कमरे के अंदर बने बाथरूम में युवती का शव पड़ा हुआ था। इससे स्टाफ में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 

रात करीब दस बजे एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से छानबीन की। नर्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी ने बताया कि आरोपी शुभम शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं रेस्टोरेंट की वैधता के बारे में जानकारी की जा रही है। रेस्टोरेंट में ही कमरे बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि होटल की तरह कमरों को किराये पर दिया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed