{"_id":"6431c9fba6ffc45bd801af05","slug":"stadiums-swimming-pool-will-be-ready-by-the-end-of-this-month-bareilly-news-c-4-1-121374-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इस माह के अंत तक तैयार होगा स्टेडियम का तरणताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इस माह के अंत तक तैयार होगा स्टेडियम का तरणताल
विज्ञापन
बरेली। खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य तरणताल को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित करने का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि इसी माह में खिलाड़ी इस तरणताल का लाभ उठा सकेंगे।
साल 2020 में इसकी योजना बनाई गई थी। इसके लिए 2.62 करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ था। आईआईटी रुड़की के अभियंताओं के सुझाव पर 50 मीटर लंबे और 21 मीटर चौड़े इस तरणताल में आधुनिक फिल्टर प्लांट, वाटरप्रूफिंग, पाइप लाइन, पवेलियन आदि का काम कराया जाना था। कोरोना काल के बाद पूल तैयार हुआ, लेकिन उसमें पानी लीक होने लगा। इसकी वजह से इसमें दोबारा काम शुरू हुआ। मार्च में आधुनिकीकरण का काम पूरा हो गया था। इसकी गहराई 18 फीट रखी गई है। अधिकारियों के मुताबिक टूटी टाइल्स को दुरुस्त करने व रंगाई का काम शेष है। काम पूरा होते ही इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।
बच्चों के लिए शुरू हो गया मिनी पूल
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा मिनी पूल भी बना है। इसकी न्यूनतम गहराई दो फीट और अधिकतम छह फीट है। तीन अप्रैल से इस पूल में शिविर लगाया जा रहा है। सुबह छह से सात, सात से आठ और शाम चार से पांच व पांच से छह बजे तक शिविर लग रहा है।