{"_id":"69b463906f7c6ce72c05399a","slug":"stadium-royal-winner-in-district-level-handball-competition-bareilly-news-c-4-bly1053-842792-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम रॉयल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम रॉयल विजेता
Sat, 14 Mar 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन शुक्रवार को बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम रॉयल की टीम विजेता बनी।
इस दौरान छह टीमों ने प्रतिभाग कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम पैंथर और स्टेडियम वॉरियर्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुकाबले में स्टेडियम पैंथर ने बेहतर तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम रॉयल को बाय मिलने के कारण वह सीधे फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबला स्टेडियम वॉरियर्स और स्टेडियम रॉयल के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन स्टेडियम रॉयल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सटीक आक्रमण के दम पर मैच अपने पक्ष में कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, हैंडबॉल कोच मोनिका सिंह सहित अन्य कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।