{"_id":"68420a8c27a65bfa8e017084","slug":"stadium-riders-won-due-to-deadly-bowling-of-captain-manisha-bareilly-news-c-4-lko1064-656260-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कप्तान मनीषा की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीती स्टेडियम राइडर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कप्तान मनीषा की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीती स्टेडियम राइडर्स
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-12 स्टेडियम प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को स्टेडियम राइडर्स ने स्टेडियम थंडर को नौ रनों से मात दी। राइडर्स की कप्तान मनीषा ने चार ओवरों में 24 रन खर्च कर चार विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए। मयंक ने 39 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम थंडर के लिए अक्षय ने तीन, आरुष ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम थंडर की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 125 रन ही बना सकी। आरुष ने 20 रन बनाए।
मैच का उद्घाटन बिजली निगम के उपखंड अधिकारी शुभम पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर अमित यादव, शिवकुमार राठी, अब्दुल जीशान, बंटी मौर्य, अर्पित गंगवार, मनोज सागर, सैफ आदि उपस्थित रहे। संवाद