फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended Bhuta and Sirauli inspectors in Bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने भुता और सिरौली इंस्पेक्टर को किया निलंबित, दो लाइन हाजिर; जानें क्यों हुई कार्रवाई

Tue, 10 Jun 2025 04:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने भुता और सिरौली थानों के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। दोनों इंस्पेक्टर अपने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम थे।  

विज्ञापन
SSP suspended Bhuta and Sirauli inspectors in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को न रोक पाने व खुलासे में लापरवाही बरतने वाले भुता और सिरौली के थानेदारों को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया। मूल्यांकन प्रणाली में फिसड्डी सुभाषनगर इंस्पेक्टर और लापरवाही बरतने पर फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर किया गया है। जिले में कई अन्य थानेदार भी इधर-उधर किए गए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी ने जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए 12 इंस्पेक्टरों के मंगलवार को तबादले कर दिए। सिरौली थाने के प्रभारी रामरतन और भुता थाना प्रभारी भारत सिंह निलंबित कर दिए गए। दोनों पर अपराध रोकने में विफल होने की वजह से कार्रवाई की गई। सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करके उनकी जगह डीजीपी दफ्तर में अटैच अरुण श्रीवास्तव को सुभाषनगर की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र कुमार को इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम पद से हटाकर भुता थाना प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हैदरी दल की हिमाकत: पार्क में युवतियों को धमकाया, अब स्टेट्स लगाया- डरने की कोई बात नहीं, निपट गया केस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मदन मोहन चतुर्वेदी को साइबर थाना से हटाकर एएचटीयू का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जगत सिंह को एएचटीयू से थाना सिरौली का प्रभारी बनाया है, जबकि चंद्रप्रकाश शुक्ला को बिथरी चैनपुर थाने की कमान सौंपी गई है। अभिषेक कुमार को बिथरी थाने से हटाकर सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेश चंद्र गौतम को सीबीगंज थाना प्रभारी से हटाकर किला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपराध नियंत्रण में फेल राजेश कुमार को किला से शेरगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। आशुतोष द्विवेदी को शेरगढ़ से देवरनियां थाने का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश कुमार शर्मा को देवरनिया थाना प्रभारी से इंस्पेक्टर साइबर थाहा बनाया गया है। भमोरा थाने में राजकुमार शर्मा को इंस्पेक्टर भमोरा बना दिया गया हैं।

तस्करों पर कार्रवाई करने में चूके फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर क्राइम 
एसएसपी अनुराग आर्य ने पिछले साल दिसंबर में वार्षिक निरीक्षण के दौरान बंदूक का लॉक तक न खोलने की वजह से फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से प्रदीप चतुर्वेदी को थाने की कमान दी गई थी। प्रदीप चतुर्वेदी जितने समय थाने के प्रभारी रहे, तब से स्मैक तस्करों पर बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। शिकायत रही कि प्रदीप चतुर्वेदी की सुस्ती की वजह से नामी तस्कर क्षेत्र में दोबारा सक्रिय हो रहे हैं। एसएसपी ने प्रदीप चतुर्वेदी को लाइन हाजिर कर सुरेंद्र पाल सिंह को प्रभार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed