फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP says will not allow any event without permission over Maulana Tauqeer Raza announced

मौलाना तौकीर के कार्यक्रम पर ग्रहण: हिंदूवादी संगठनों का तीखा विरोध, SSP बोले- बिना अनुमति नहीं होगा कोई आयोजन

Tue, 16 Jul 2024 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 01:02 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शहर या जनपद की शांति व्यवस्था से किसी को भी शरारत नहीं करने दी जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
SSP says will not allow any event without permission over Maulana Tauqeer Raza announced
मौलाना तौकीर रजा, एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के 21 जुलाई को प्रस्तावित धर्म परिवर्तन व सामूहिक निकाह कार्यक्रम पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। सावन शुरू होने से ऐन पहले होने वाले इस आयोजन को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने ज्ञापन देकर तीखा विरोध जताया है। वहीं, एसएसपी ने कहा है कि सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने इस बार सामूहिक निकाह का शिगूफा छेड़ा है। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया था कि कई युवक-युवतियां हिंदू से मुस्लिम बनकर सहमति संबंध में साथ रह रहे हैं, पर उन्होंने अभी तक इस्लाम कबूलकर निकाह नहीं किया है। ऐसे 25 लोगों के आवेदन आने का दावा किया था। 21 जुलाई को खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में पांच जोड़ों का निकाह कराने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे। साईं मंदिर के सर्वराकार पंडित सुशील पाठक व नाथ नगरी सुरक्षा समूह के प्रमुख दुर्गेश गुप्ता ने मौलाना तौकीर रजा पर संवेदनशील मौके पर माहौल भड़काने का आरोप लगाया। पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम पर रोक लगाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
 

खलील स्कूल प्रबंधन से बात करेगी पुलिस
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से अनुमति संबंधी पत्र कोतवाली पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने सभी संभावित विकल्पों पर मंथन कर रही है। कोतवाली पुलिस बुधवार को खलील हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधन व प्रधानाचार्य से बात करेगी। चूंकि, 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और पहले ही दिन सोमवार भी है। ऐसे में रविवार को धर्म परिवर्तन और निकाह जैसा कार्यक्रम होने से माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।

मौलाना के मुकदमों की पड़ताल शुरू
माहौल को साधने के लिए पुलिस हर स्थिति का आकलन कर रही है। फिलहाल, मौलाना तौकीर रजा व करीबियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी तलब की गई है। इसके जरिये शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के साथ ही खुफिया अमला भी सक्रिय हो गया है। पुराने शहर की तंग गलियों में घूमकर टीम माहौल भांपने में जुटी हैं।

बजरंग दल ने जताया विरोध
मौलाना तौकीर रजा के बयान को लेकर भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि मौलाना के बयान से सांप्रदायिक झगड़े बढ़ सकते हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में दिलीप शर्मा, शिवम चौहान, राजकुमार, प्रशांत, निर्भय सिंह आदि लोग शामिल रहे।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एसएसपी
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट से जो कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई है, उसमें कोतवाली पुलिस और एलआईयू से रिपोर्ट मांगी गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बरेली पुलिस सभी जनपदवासियों को आश्वस्त करती है कि किसी को भी जिले की कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देगी। अगर कोई ऐसा प्रयास भी करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई होगी। 
 

अधिवक्ता परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अधिवक्ता परिषद ने भी डीएम को ज्ञापन देकर कार्यक्रम की इजाजत न देने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री सचिन सिंह ने मौलाना को शहर में वर्ष 2011 में हुए दंगों का मास्टरमाइंड बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed