{"_id":"800b134a57aedfabda2bfb6746cdeb11","slug":"ssp-request-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब सपा के नेताओं से मेरी जान बचाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान साहब सपा के नेताओं से मेरी जान बचाइए
बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के भाई जगमोहन सिंह के दूसरे गांव से वोट बनवाने की शिकायत करना नगीरामपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद जफर एहसान के लिए मुसीबत का सबब बन गया। जफर ने आरोप लगाया है कि शिकायत से रंजिश मान रहे पूर्व विधायक और उनके भाई शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर जानमाल के नुकसान की आशंका जताते हुए सपा नेता से बचाने की गुहार लगाई है।
पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के भाई जगमोहन सिंह ने अपना वोट भुता ब्लाक के नगीरामपुर गांव में बनवा लिया है। यह वोटर लिस्ट में वार्ड संख्या 8 के क्रम संख्या 894 पर दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान मोहम्मद जफर ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए डीएम और एसडीएम फरीदपुर से इसकी लिखित शिकायत की थी। प्रधान ने कहा था कि जगमोहन सिंह भुता ब्लाक के रजपुरी नवादा गांव के मूल निवासी हैं और इस गांव से इनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं, इसके बावजूद उन्होंने अवैध और फर्जी ढंग से नगीरामपुर गांव से वोट बनवा लिया है। ग्राम प्रधान जफर एहसान ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है कि फर्जी वोट की शिकायत से खफा पूर्व विधायक और उनके भाई उनको फोन पर धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया है कि उनसे पूर्व विधायक ने एक सादा स्टाम्प पेपर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए हैं।
वर्जन...
एसएसपी से शिकायत की कोई जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान जफर एहसान से बात कर लूं। इसके बाद ही कुछ बताऊंगा।
-महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक
फर्जी मतदाताओं से प्रधानी के दावेदार परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मतदाताओं की सूची प्रकाशित होने के बाद ज्यादातर ग्राम पंचायतों में प्रधानी के नए दावेदार वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाताओं की संख्या बढ़ने से परेशानी हैं। चार हजार से ज्यादा आपत्तियों के निस्तारण पर सबकी निगाहें लगी हैं। बीएलओ ने वर्तमान प्रधानों समेत राजनीतिक नेताओं के दबाव में बड़ी संख्या में मृतकों, बाहरी लोगों, नाबालिगों के वोट बना दिए हैं।
विज्ञापन
फरीदपुर तहसील के गांव भगवानपुर फुलवा में 66 मतदाता फर्जी होने की आपत्ति दाखिल की गई है। ग्राम पंचायत पचौनी के वोटरों को भी इस ग्राम पंचायत में शामिल कर लिया गया है। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव कांधरपुर में बीएलओ मानवेंद्र कुल आबादी 10191 से ज्यादा वोट बना दिए। यहां 3774 नए मतदाता बनने से वोटरों की संख्या 11174 पहुंच गई है। चनेहटी के बीएलओ ने सौ से ज्यादा ऐसे मतदाताओं को सूची में शामिल कर लिया है जो नाबालिग, मृतक या बाहर के रहने वाले हैं। चंदपुर बिचपुरी, बिथरी चैनपुर, करगैना, करेली, चौबारी समेत तमाम ग्राम पंचायतों में फर्जी मतदाता बनाए जाने पर आपत्तियां दाखिल की गई हैं। प्रधानी के दावेदारों को आशंका है कि अगर सपा नेताओं की दबाव में फर्जी वोट कैंसिल नहीं किए गए तो उनका समीकरण गड़बड़ा सकता है। फिलहाल प्रधानी के दावेदार आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित होने का इंतजार कर रहे हैं। ये सूची पांच सितंबर को प्रकाशित होगी।
मतदाता सूची दुरस्त करने को बैठक आज
बरेली। मतदाता सूची में नाम घटाने और बढ़ाने के आरोप-प्रत्यारोप वाले प्रमुख मामलों की जांच सभी तहसीलों के एसडीएम के सामने आज शाम चार बजे होगी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य लिए जाएंगे। उसी के आधार पर निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में एसडीएम और खंड विकास अधिकारी मतदाता सूची को अंतिम रूप देंगे। उसी के बाद डीएम ने देर शाम को संवेदनशील मतदान केंद्रों के निर्धारण तथा चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए बैठक बुलाई है।