{"_id":"6422ad240774dac8510b40b6","slug":"ssp-prabhakar-chaudhary-suspended-three-policemen-including-inspector-in-bareilly-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: स्मैक तस्कर से सौदेबाजी पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: स्मैक तस्कर से सौदेबाजी पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
Tue, 28 Mar 2023 02:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:32 PM IST
सार
एसएसपी ने बिथरी चैनपुर थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह, इज्जत नगर थाने के सिपाही राहुल कुमार और बारादरी थाने के सिपाही दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में स्मैक तस्करी के मामलों में पुलिस की मिलीभगत सामने आई है। एक स्मैक तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में सौदेबाजी करने वाले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को छोड़ने के नाम पर सौदेबाजी की। सौदेबाजी में नाकाम होने पर आरोपी का चालान कर दिया। इसकी शिकायत एसएसपी तक पहुंची। इस पर एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला है कि आरोपी को छोड़ने के नाम पर रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन
जांच में दोषी पाए जाने पर बिथरी चैनपुर थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह, इज्जत नगर थाने का सिपाही राहुल कुमार और बारादरी थाने का सिपाही दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली है।
विज्ञापन