फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP ordered an inquiry against careless inspectors in Bareilly

Bareilly News: जिले में 322 दरोगा लापरवाह, 57 के खिलाफ जांच शुरू; एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में खलबली

Thu, 27 Feb 2025 09:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 09:23 PM IST
सार

जनवरी माह के कार्य का मूल्यांकन में 322 दरोगा फेल हो गए। इनमें 57 के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। जिन दरोगाओं के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है उनमें कई ऐसे हैं जिनकी तैनाती शहर के संवेदनशील इलाकों में है।

विज्ञापन
SSP ordered an inquiry against careless inspectors in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में 322 दरोगा अपना काम संजीदगी से नहीं कर रहे। वे वांछितों की गिरफ्तारी, वसूली वारंट तामील और न्यायालय संबंधी कार्यों में भी लापरवाही बरत रहे हैं। जिलेभर के थानों में तैनात उप निरीक्षकों के जनवरी के कार्य के मूल्यांकन में इनको चिह्नित किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाह उप निरीक्षकों में 57 के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, जबकि 265 को चेतावनी जारी की गई है। बेहतर काम करने वाले चार उप निरीक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर एक जनवरी से 31 मार्च तक जिले भर के थानों में तैनात उप निरीक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन और समीक्षा की गई। जिले में केवल चार उप निरीक्षकों का काम ही बेहतर पाया गया। अच्छा काम करने वाले बहेड़ी थाने में तैनात कस्बा चौकी प्रभारी सनी कुमार, देवरनियां थाने में तैनात विजय तेवतिया को दो-दो हजार, प्रेमनगर थाने में तैनात सरताज और किला थाने में तैनात रविराज को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा गिरफ्तारी वारंट की तामील में 45 और वसूली वारंट तामील कराने में लापरवाही पर 12 दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने गिरफ्तारी वारंट तामील कराने में 187 और वसूली वारंट में 78 उप निरीक्षकों को सचेत करते हुए भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे ज्यादा लापरवाही बारादरी, कैंट और इज्जतनगर थानों में
एसएसपी अनुराग आर्य ने जिन 57 सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, उनमें सबसे ज्यादा बारादरी और इज्जतनगर थानों में हैं। बारादरी थाने के आठ, कैंट, बहेड़ी और इज्जतनगर के सात-सात दरोगा लापरवाह हैं। इसके अलावा कोतवाली में चार, प्रेमनगर में तीन, फरीदपुर में चार, मीरगंज व भमोरा में तीन-तीन, आंवला, देवरनियां, फतेहगंज पश्चिमी में एक-एक और भोजीपुरा थाने में दो दरोगाओं का काम मूल्यांकन में ठीक नहीं पाया गया है। इन सभी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कई लापरवाहों के हवाले शहर के संवेदनशील इलाके
जिन दरोगाओं के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है उनमें कई ऐसे हैं जिनकी तैनाती शहर के संवेदनशील इलाकों में है। इस बार होली और रमजान साथ-साथ होने के कारण पुलिस-प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा है। इन्हीं तैयारियों के बीच जनवरी में ही सभी थानों में तैनात उप निरीक्षकों के काम का मूल्यांकन कर लिया गया है। इनमें जिन 57 उप निरीक्षकों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले भर के थानों में उप निरीक्षकों के काम का एक से 31 जनवरी तक मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के बाद लापरवाही बरतने वाले 57 उप निरीक्षकों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। 265 को सचेत करते हुए चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed