फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Ghule Sushil Chandrabhan suspends constable who arrested for smack smuggling

'खाकी' पर दाग: स्मैक तस्करी में गिरफ्तार सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित, सीओ वन को सौंपी जांच

Sat, 23 Sep 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 02:22 PM IST
सार

कैंट थाने में सिपाही रविंद्र सिंह साथी की बाइक लेकर गया था। थाने में उसकी गैरहाजिरी लगी थी। लालकुआं में उसकी गिरफ्तारी होने के बाद बरेली पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
SSP Ghule Sushil Chandrabhan suspends constable who arrested for smack smuggling
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लालकुआं में एक किलो स्मैक ले जाते समय दो छात्रों के साथ पकड़ा गया सिपाही रविंद्र सिंह बरेली के कैंट थाने में तैनात था। उसकी कैंट थाने में गैरहाजिरी लगी हुई थी। एसएसपी ने नैनीताल के पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद उसे निलंबित कर दिया। उसकी भूमिका की जांच सीओ वन को दी गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 बैच का सिपाही रविंद्र बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक उसकी पहली तैनाती कैंट थाने में हुई थी। वह अविवाहित है और सदर बाजार कैंट में किराये पर रहता है। उसके साथ पकड़े गए दोनों छात्र अर्जुन और मोरपाल भी बरेली के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

साथी की बाइक लेकर गया था सिपाही 

कैंट थाने के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि सिपाही रविंद्र पांच दिन की छुट्टी लेकर घर जाने की बात कहकर निकला था। वह बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर लौटा था। फिर साथी सिपाही की बाइक लेकर निकल गया। रात आठ बजे थाने में पुलिसकर्मियों की गणना की गई तो वह गैरहाजिर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला की शर्मनाक करतूत: बुजुर्ग से पहले 30.80 लाख रुपये ठगे, जेल से छूटी तो कर दीं हदें पार
 

मोबाइल फोन पर भी बात नहीं हो सकी। तब थाने के रिकॉर्ड में उसे गैरहाजिर के तौर पर दर्ज किया गया। दोपहर बाद कैंट थाना प्रभारी व बरेली एसएसपी को सूचना मिली कि सिपाही रविंद्र और बरेली के दो छात्र एक किलो स्मैक के साथ पकड़े गए हैं। इसके बाद एसएसपी ने सिपाही रविंद्र को निलंबित कर दिया। 

ये भी पढ़ें- यूपी: बरेली में तैनात सिपाही कर रहा था स्मैक तस्करी, दो छात्रों के साथ उत्तराखंड के लालकुआं में गिरफ्तार

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभाल ने बताया कि यह बेहद गंभीर अपराध है। नैनीताल पुलिस से जानकारी मिलने के बाद सिपाही रविंद्र को निलंबित कर दिया है। सीओ प्रथम से उसकी भूमिका की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed