फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya transferred the COs in Bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने सभी सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, पंकज को संवेदनशील सर्किल तृतीय की कमान

Mon, 28 Apr 2025 03:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। पंकज श्रीवास्तव को सर्किल तृतीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अब तक सीओ प्रथम थे। इनके स्थान पर आशुतोष शिवम को सीओ प्रथम बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
SSP Anurag Arya transferred the COs in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में सभी सीओ (क्षेत्राधिकारी) के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। अभी तक सीओ प्रथम की जिम्मेदारी देख रहे पंकज श्रीवास्तव को जिले की सबसे संवेदनशील सर्किल तृतीय का प्रभार दिया गया है। जबकि उनकी जगह फरीदपुर के सीओ आशुतोष शिवम को सीओ प्रथम बनाया गया है। सीओ तृतीय अजय कुमार को सीओ द्वितीय बनाया गया है। सीओ द्वितीय संदीप सिंह को सीओ फरीदपुर बनाया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर अटैच सीओ गौरव सिंह को सीओ नवाबगंज बनाया गया है। सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को सीओ ऑफिस व सीओ क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीओ ऑफिस की जिम्मेदारी देख रहे सीओ नरेश सिंह अब सीओ यातायात व सीओ 112 की जिम्मेदारी देखेंगे। रविवार की रात के बाद किए गए तबादलों के बाद सोमवार सुबह सभी सीओ ने नए पदों पर कार्यभार संभाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed