फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader accused SSO of misbehavior he said take electricity from Yogi ji

Bareilly News: एसएसओ ने भाजपा पदाधिकारी से कहा- योगी जी से ही ले लो बिजली; शिकायत लेकर पहुंचे थे उपकेंद्र

Tue, 29 Jul 2025 11:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 11:14 AM IST
सार

बरेली के गणेशपुरम में बिजली न आने की शिकायत लेकर भाजपा नेता सुशील गुप्ता हरूनगला उपकेंद्र पर पहुंचे। उनका आरोप है कि एसएसओ उसमान ने शिकायत सुनने की बजाय उनसे अभद्रता की। वहीं एसएसओ का कहना है कि भाजपा नेता उनका नाम सुनकर ही भड़क गए। 

विज्ञापन
BJP leader accused SSO of misbehavior he said take electricity from Yogi ji
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने हरूनगला एसएसओ उसमान पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने परेशानी सुनने की जगह कह दिया कि योगी जी से ही बिजली ले लो। इसके अलावा कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं, हालांकि अपनी सफाई में एसएसओ ने आरोपों को नकारते हुए मंडल उपाध्यक्ष की ही गलती बताई है।

विज्ञापन


गणेशपुरम निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार सुबह को हरूनगला विद्युत उपकेंद्र पहुंचे थे। वहां मौजूद एसएसओ उसमान खान को अपना परिचय देते हुए कहा कि गणेशपुरम में तीन-चार दिनों से बिजली नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उसमान ने उनके साथ अभद्रता करते हुए कहा कि योगीजी से ही बिजली ले लो। इसके अलावा कहा कि तुम्हारी सरकार ने जो 200 लोगों को निकलवाया है, पहले उन्हें लगवाने का दम रखो। भाजपा के लोग हो तुम, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: अफवाहों के पंख से उड़ान भर रहा दहशत का ड्रोन...चोर समझ चार भाइयों को पीटा; अब वायरल चिट्ठी में लिखी ये बात

इसके बाद उन्होंने अलग-अलग नंबरों से एसडीई विपुल शुक्ला को मौके से फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पूरे प्रकरण की शिकायत अधिशासी अभियंता 11केवी वर्टिकल सुरेंद्र गौतम से लिखित में कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

मैंने नहीं, उन्होंने नाम सुनते ही शुरू कर दी थी अभद्रता : एसएसओ
एसएसओ उसमान खान का कहना है कि सुबह कुछ लोग आए थे। रामगंगा नगर फीडर पर चल रहे काम की वजह से स्टाफ नहीं था, उन्होंने कहा कि स्टाफ आते ही दिक्कत को दिखवाते हैं। इसके बाद शिकायत करने आए लोगों ने नाम पूछा। उनका आरोप है कि नाम बताते ही वह लोग झगड़े पर उतारू हो गए, इसके बाद दूसरी पार्टी का वफादार बताकर रामपुर के नेता आजम खां से नाम जोड़ने लगे। उसमान ने आरोपों को निराधार बताया है।

एसडीई विपुल शुक्ला ने बताया कि रातभर रामगंगा नगर फीडर पर बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से काम चल रहा था, इसी कारण से फोन नहीं उठा होगा। इस तरह की अभद्रता हुई है तो उसे दिखवाएंगे, जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed