फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SRMS trapped in Kaif's spin, stadium team champion

Bareilly News: कैफ की फिरकी में फंसी एसआरएमएस, स्टेडियम की टीम चैंपियन

Fri, 29 Nov 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
SRMS trapped in Kaif's spin, stadium team champion
बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने एसआरएमएस को 17 रनों से मात दी। एसआरएमएस टीम के बल्लेबाज स्टेडियम की टीम के गेंदबाज कैफ की फिरकी से पार नहीं पा सके।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही अंडर-14 दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। टॉस जीतकर एसआरएमएस की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। आदित्य ने सर्वाधिक 43 व टीम के कप्तान कुशाग्र ने 25 रनों का योगदान दिया। एसआरएमएस टीम के गेंदबाज संकेत ने तीन और शानू ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस की टीम 17.4 ओवरों में 102 रनों पर ढेर हो गई। अजीत ने सर्वाधिक 18 और आदित्य ने 15 रन बनाए। स्टेडियम की टीम से गेंदबाज कैफ ने चार, कप्तान कुशाग्र व विवान गंगवार ने दो-दो विकेट झटके। समापन के अवसर पर असद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। अंशुमन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सुमित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व कुशाग्र को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि डॉ. शशांक व विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी शिवम पटेल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed