फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SRMS Kings defeated IMA and IDA

Bareilly News: एसआरएमएस किंग्स ने आईएमए और आईडीए को हराया

Mon, 24 Feb 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
SRMS Kings defeated IMA and IDA
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से फ्रेंडशिप कप सीजन तीन का आयोजन रविवार को खेला गया। इसमें दोनों ही मुकाबले एसआरएमएस किंग्स ने अपने नाम किए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला आईएमए बरेली बनाम एसआरएमएस किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमए बरेली की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया। इसमें डॉ. अनिल गंगवार ने 56 गेंदों पर तीन चौकों व दो छक्कों के साथ 65 रन बनाए। डॉ. आरपी सिंह ने 40, डॉ. मनीष अग्रवाल ने 23, स्पर्श ने चार, डॉ. रजत ने तीन व डॉ. रजनीश ने एक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएमएस किंग्स की टीम के डॉ. आयुष गर्ग ने 12, डॉ. विश्वदीप ने 47, डॉ. महेश ने 17, आदित्य ने 22, डॉ. रेहान अली ने 27 व डॉ. अमित ने 17 रन के साथ 17.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में एसआरएमएस किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाया। इसमें डॉ. आयुष गर्ग ने 37, डॉ. विश्वादीप ने 11, डॉ. महेश ने 22, आदित्य मूर्ति ने 13, डॉ. रेहान ने 42, सुधांशु ने 11, डॉ. अमित ने 15, संजय सिंह ने 29, एमआर रविंद्र ने 1 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी आईडीए बरेली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। इसमें डॉ. सलिल ने 40, डॉ. पारस ने 43, डॉ. हर्ष विजय सिंह ने 25, डॉ. अमित के सक्सेना ने 13, डॉ. अनुज कुमार ने 13, डॉ. अतुल शर्मा ने आठ, रवि सक्सेना ने दो व डॉ. जितेंद्र कुमार ने 4 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed