फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SRMS Cricket Academy and Cricket Nursery registered victories

Bareilly News: एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट नर्सरी ने दर्ज की जीत

Tue, 28 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
SRMS Cricket Academy and Cricket Nursery registered victories
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इस दौरान एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट और क्रिकेट नर्सरी ने पांच विकेट से जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएमआई अकादमी ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 83 रन बनाए। आयुष कुमार ने 60 रनों का योगदान दिया। उन्हें छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

एसआरएमएस की ओर से जागवान और नरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। एसआरएमएस अकादमी ने लक्ष्य को 12.6 ओवरों में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। 34 रन बनाने वाले अभिमन्यु ज्वाला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में बरेली चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 85 रन बनाए। क्रिकेट नर्सरी के लिए कश्यप, आकाश और सुधाकर ने दो-दो विकेट झटके। क्रिकेट नर्सरी ने लक्ष्य को 16.4 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।



इससे पूर्व मैच का उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी एवं अनुष्का ट्रस्ट के ट्रस्टी राकेश पटेल व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर एसआरएमएस अकादमी के कोच अनुज शर्मा, ओपी कोहली, चंचल उपाध्याय, राजीव सैनी, मो. यूसुफ, अबरार खान, अब्दुल जीशान आदि उपस्थित रहे। क्रिकेट कोच नितेश भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed