फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sprinkled happiness, city temples bathed in lights, Deepotsav from house to house

छलकीं खुशियां, रोशनी में नहाए शहर के मंदिर, घर-घर दीपोत्सव

Thu, 06 Aug 2020 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 02:32 AM IST
सार

अंतत: वह चिर प्रतीक्षित पल आ ही पहुंचा जिसे अपनी आंखों के सामने साकार होते देखने के लिए पांच शताब्दियों में न जाने कितनी पीढ़ियां महाप्रयाण कर गईं। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन का घर बैठकर टीवी पर नजारा देखते हुए कितने ही लोगों की आंखें छलक आईं। शाम को पूरा शहर बाकी देश की तरह उल्लास में डूबा दिखा। तैयारियां एक दिन पहले से ही थीं, बुधवार को भूमि पूजन होते ही मिठाइयां बंटनी शुरू हो गईं। आतिशबाजी और मंदिर के घंटों के साथ जगह-जगह जय सिया राम के नारे गूंजे। शाम को दिवाली जैसा माहौल नजर आया। मंदिर तो जगमग कर ही रहे थे, घरों में भी दीप जले। मंदिरों में शाम की आरती का भी कुछ अलग ही नजारा दिखा। भक्तों से लेकर पुजारियों तक चेहरों पर भावनाओं का उमड़ता ज्वार साफ था।

विज्ञापन
Sprinkled happiness, city temples bathed in lights, Deepotsav from house to house
हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष राम का गुणगान करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी करके लोगों ने किया चिर प्रतीक्षित पल का स्वागत

विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की खुशियों में पूरा शहर सराबोर दिखा। शाम होते ही सारे मंदिर दीयों और बिजली की झालरों की रोशनी से जगमग हो उठे। उत्सव के माहौल में ढोल बजाकर और आतिशबाजी करके चिर प्रतीक्षित पल का स्वागत किया। घरों में भी दीप जले।
श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान श्री त्रिबटीनाथ मंदिर में महाआरती हुई। राजेंद्रनगर केभारत माता के मंदिर में भाजपा नेता गुलशन आनंद ने पूजन और हवन किया। शाम होते ही सारे मंदिर जगमगाने लगे। अलखनाथ मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन ऐन मौके पर सीओ सीमा यादव और एसीएम अरुणमणि तिवारी ने यहां पहुंचकर लोगों को सामूहिक रूप से दीये जलाने से रोक दिया। मंदिर के पुजारी ने अधिकारियों को बताया कि उनकी ओर से सामूहिक दीपदान का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। इसके बाद सीओ और एसीएम ने लोगों को पांच-पांच की संख्या में दीये जलाने को कहा। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुआ। बांके बिहारी मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया जहां संजय अरोरा की अगुवाई में मंदिर कमेटी की ओर से दीये भी जलाए गए।
विज्ञापन

चारों तरफ बिजली की झालरों से सजाए गए हरि मंदिर की छटा देखने लायक थी। आसपास के लोगों ने दीये भी जलाए। मंदिर कमेटी के रवि छाबड़ा ने लोगों को राम मंदिर के भूमि पूजन की बधाई दी। श्री त्रिबटीनाथ मंदिर के पूरे प्रांगण को भक्तों ने सुंदर ढंग से सजाया। हिंदू एकता समिति ने मठ लक्ष्मीपुर मेंप्राचीन शिव मदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद बांटा। धर्मकांटे के पास लल्ला मार्केट में लोगों ने ढोल बजाकर पटाखे छोड़े। देर रात तक पूरा शहर आतिशबाजी के धमाकों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठनों ने भी मनाई दिवाली

घरों में भी उत्सव जैसा माहौल दिखा। लोगों ने दीये जलाकर रोशनी की। मॉडल टाउन में भारत विकास परिषद की ज्योति खुराना, गीता अरोरा शर्मा, ममता बांगा, नीलू कुमार, पूजा नारंग, पायल, गीता छाबड़ा आदि ने दीये जलाकर मंदिर निर्माण की खुशी जताई। इनरव्हील क्लब नार्थ की दीक्षा सक्सेना, रितु, पूजा, गीताली, रूबी, मीरा अग्रवाल, रितांशी ने घरों में दीये जलाए। इनरव्हील क्लब मरकरी की सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, अंजना, राखी ने आलमगीरी गंज के वृद्धा आश्रम में मंदिर निर्माण की खुशियां मनाई। ब्रजलोक कॉलोनी में लोगों ने पीले कपड़े पहनकर भजन गाए। इस दौरान नीतू, पूर्ति खंडेलवाल, निकिता खंडेलवाल, ज्ञानेश्वरी अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed