{"_id":"69adeee538fb8e877304ae94","slug":"spread-the-stories-of-successful-women-to-the-people-mp-bareilly-news-c-4-vns1074-839448-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन तक पहुंचाएं सफल महिलाओं की कहानी : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन तक पहुंचाएं सफल महिलाओं की कहानी : सांसद
Mon, 09 Mar 2026 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित लोगों ने लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं का स्वागत करके की। जनकल्याण की योजनाओं के बारे में बताया। मेधावी छात्राओं और बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि रूढ़ियों को तोड़कर सफल होने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को सोशल मीडिया और समाचार-पत्रों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। महापौर उमेश गौतम ने शिक्षा को सशक्त समाज के निर्माण की कुंजी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने केक काटकर सभी का उत्साहवर्धन किया।