Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sports talents shined on the national stage, won a lot of medals

Bareilly News: राष्ट्रीय पटल पर चमकीं खेल प्रतिभाएं, खूब झटके पदक

Sun, 04 Jan 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sports talents shined on the national stage, won a lot of medals
सत्र 2025-26 में जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बनाया स्थान
विज्ञापन


बरेली। सत्र 2025-26 जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए खेल उपलब्धियों से भरा रहा। उभरते खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंच खूब पदक झटके और जिले को नई पहचान दिलाई। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के अनुसार सत्र 2025-26 में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली रहा है। आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।

हैंडबॉल में जिले के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आगरा में आयोजित अंडर-17 प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के इजय गंगवार, अंकित सिंघवाल और मानस मौर्य ने मंडल की टीम में प्रतिभाग कर तृतीय स्थान पाया। इन खिलाड़ियों ने कर्नाटक में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व किया। तीरंदाज अर्जुन सिंह राणा ने इंफाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। वॉलीबॉल में आजमगढ़ में अंडर-14 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अल्तमश ने कांस्य पदक जीता। उनका चयन हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर-17 व अंडर-19 सेपक-टाकरा में दबदबा रहा। अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिले। इसके बाद दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने राजस्थान में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सहभागिता की। शतरंज में अलीगढ़ में अंडर-14 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के कार्मेंद्र कुमार और जय नारायण इंटर कॉलेज के आरव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह खिलाड़ी अलीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर में खेल को निखारने में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- फुटबॉल में टीम बनी चैंपियन
फुटबॉल में गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज के लव सोनकर, आदित्य कुमार, आर्यन यादव और पवन चौहान ने अंडर-17 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। एथलेटिक्स में एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के मोहित शर्मा ने वाराणसी में अंडर-19 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। गुरु नानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की अमनप्रीत कौर ने अलीगढ़ में अंडर-19 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed