{"_id":"5e18d50e8ebc3e88110a5665","slug":"sports-bareilly-news-bly3914261170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली की उड़नपरी विनीता से उम्मीद.. फिर जीतेंगी सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की उड़नपरी विनीता से उम्मीद.. फिर जीतेंगी सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी अंडर-17 टीम की ओर से करेगी प्रतिभाग, खेलो इंडिया के तहत 10 से 16 जनवरी तक चलेगी प्रतियोगिता
मीरगंज। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने वाली एथलीट विनीता गुर्जर अब खेलो इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने गुवाहटी गई हैं। 10 से 16 जनवरी तक चलने वाली नेशनल प्रतियोगिता में विनीता यूपी अंडर -17 टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। वह 800, 1500 और तीन हजार मीटर दौड़ में शामिल होंगी। गुरुवार को वह कोच सत्यवीर भाटी के साथ रवाना हो गईं।
शेरगढ़ के गांव ब्यौधा में सामान्य परिवार में जन्मी विनीता गुर्जर ने प्राथमिक और जूनियर स्तर की शिक्षा इलाके के ही सरकारी स्कूल में हासिल की। इसी सत्र में कक्षा नौ में मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। एथलेटिक्स में विनीता ने राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया है। अब भारत सरकार की खेलो इंडिया के तहत गुवाहटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनको शामिल किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र तोमर, खेल प्रशिक्षक राजेश गिरि गोस्वामी, प्रमोद गंगवार, स्नेह कुमार, श्रीकृष्ण यादव ने विनीता के इस प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल करने की उम्मीद जताई है।