फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

प्रशासन ने मारा छक्का तो गांवों में खेल सुविधाएं मिलना पक्का

Fri, 20 Dec 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। हो सकता है कि नया साल ग्रामीण इलाकों में खेलों में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं के लिए नई सौगात लेकर आए। जिले भर में डेढ़ सौ खेल मैदान के लिए जमीनें पहले ही चिह्नित की जा चुकी हैं, अब उन पर खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए 15 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि ज्यादातर मैदानों पर फिलहाल अवैध कब्जे हैं जिन्हें बजट मिलने के बाद प्रशासन ने हटाने की शुरुआत भी कर दी है। अगर प्रशासन सारे मैदानों से कब्जे हटाकर खेल सुविधाएं विकसित करने में सफल हुआ तो ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलना तय है।
विज्ञापन

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में प्रत्येक ब्लॉक में दस खेल मैदान बनाने की योजना पर कई महीने पहले काम शुरू हुआ था। जिले के 15 ब्लॉकों में डेढ़ सौ खेल मैदान बनाने के लिए जमीनें तो चिह्नित कर दी गईं, लेकिन इनमें से 144 जमीनों पर अवैध कब्जों से घिरी हुई थीं। हाल ही में नवागत डीएम नितीश कुमार ने सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार और डीसी मनरेगा के साथ बैठक कर खेल मैदान तैयार करने के निर्देश दिए लेकिन अवैध कब्जों की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पाया। अमर उजाला में यह प्रकरण छपने के बाद अफसरों ने आननफानन में कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दिए।
विज्ञापन

खेल मैदान के लिए चिह्नित ज्यादातर जमीनों पर खेती की जा रही है, कई जगह बाजार भी लगवाए जा रहे हैं। कुछ मैदानों पर पक्का निर्माण तक कर लिया गया है। प्रशासन अवैध कब्जे हटाने की शुरूआत करते हुए फरीदपुर ब्लॉक के पांच मैदानों को कब्जा मुक्त करा दिया है। इस बीच डेढ़ सौ खेल मैदानों पर सुविधाएं विकसित करने के लिए 15 करोड़ का बजट भी शासन ने जारी कर दिया है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही सभी खेल मैदानों को कब्जा मुक्त कराकर शासन की गाइड लाइन के मुताबिक उन्हें विकसित कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट पिच के साथ बनेंगे वॉलीबाल-बैडमिंटन कोर्ट 
सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक मैदान पर खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन मैदानों में क्रिकेट पिच, वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट, फुटबाल और हॉकी ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए इन मैदानों में स्विंग झूला भी होगा। एक्सरसाइज किट उपलब्ध कराने के साथ मैदान पर रनिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जाएगा।


खेल मैदानों से कब्जे हटाए जाने की क ार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुरू आत फरीदपुर में चिह्नित खेल के मैदान पर हुए कब्जे को हटाने से हुई है। जल्द ही दूसरे मैदानों पर हुए कब्जे भी हटवा दिए जाएंगे।
- सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed