{"_id":"611181848ebc3e62c00ae7bc","slug":"sport-bareilly-news-bly455911676","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कर्मस्थली जाएंगे सिमरनजीत, फिर आएंगे अपने गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कर्मस्थली जाएंगे सिमरनजीत, फिर आएंगे अपने गांव
विज्ञापन
पीलीभीत। ओलंपिक हॉकी में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिमरनजीत सिंह पहले अपनी टीम के साथ पंजाब जाएंगे। सिमरन ने जालंधर स्थित हॉकी एकेडमी से ही ट्रेनिंग की शुरुआत की थी। पंजाब के बाद वह यहां 20 अगस्त तक आ सकते हैं। सिमरनजीत सोमवार को देर शाम टोक्यो से दिल्ली पहुंचे।
मझोला के मझारा फार्म के रहने वाले सिमरनजीत के पिता इकबाल सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से बुधवार को पूरी टीम के साथ पंजाब पहुंचेगे। जहां शिरोमणि अकाली दल के द्वारा इंडिया को पदक दिलाने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा। इधर सिमरनजीत के इंडिया वापसी के बाद जिलेवासियों को ब्रेसबी से उनके आने का इंतजार है।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की ओर से इंडिया हॉकी टीम को सम्मानित किया जाएगा। पिता इकबाल ने बताया कि वह सिमरन की पूरी टीम का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। मंगलवार सुबह पत्नी मंजीत कौर के साथ पंजाब के लिए रवाना होंगे। हॉकी कोच आबिद अली ने बताया कि उनकी पूरी टीम सिमरनजीत से मिलने के लिए उनका इंतजार कर रही है। उनके पीलीभीत आगमन पर उनका स्वागत भी किया जाएगा।