फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sport

जीआईसी के आरिफ, नमन का यूपी टीम में सेलेक्शन

Tue, 31 Dec 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
sport
आरिफ दिल्ली और नमन अहमदनगर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

बरेली। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हैंडबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए यूपी टीम में बरेली के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज के आरिफ शाह का हैंडबॉल और नमन गांधी का चयन बैडमिंटन की यूपी टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत अन्य अफसरों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र आरिफ तीन जनवरी से नौ जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल स्कूल हैंडबाल चैंपियनशिप (अंडर 19) में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले आरिफ पिछले साल तेलंगाना में हुई नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप के अंडर 17 में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जीआईसी के ही दूसरे छात्र नमन गांधी तीन से पांच जनवरी तक महाराष्ट्र के अहमदनगर में होने वाली नेशनल स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 19 में यूपी की ओर से खेलेंगे। इससे पहले नमन पिछले साल यूपी टीम (अंडर 17 वर्ग) में आंध्र प्रदेशके कडप्पा में खेल चुके हैं। दोनों छात्रों का एक बार फिर यूपी टीम में चयन होने पर जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, उप प्रधानाचार्य कुसुमलता और अन्य स्टाफ ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed