फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sport

खेल में डॉक्टरों का दिखा दम पुरस्कार से नवाजे गए विजेता

Mon, 09 Sep 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
sport
बरेली। पिछले सात दिनों से चल रहे आईएमए स्पोर्ट्स वीक एंड अक्वाटिक मीट 2019 का रविवार को समापन हो गया। सात दिनों तक आयोजित कई खेल प्रतियोगिता के विजेता डॉक्टरों को पुरस्कार से नवाजकर आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह और स्पोर्ट्स वीक के चेयरमैन डॉ. विनोद पागरानी ने समापन की घोषणा की। बता दें कि आयोजित खेलों में आईएमए के डॉक्टरों और उनके परिजनों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आयोजित खेलों के टेबिल टेनिस सिंगल्स में डॉ. अतुल, डॉ. नाथ, मिक्सड डबल्स में डॉ. अतुल और डॉ. वंदना, डॉ. चौधरी कपल, महिला में डॉ. वंदना, मिसेज नंदी चौधरी क्रमश: विनर और रनरअप रहे। जूनियर चेस फाइनल में मीत टंडन ने स्पर्श को तीन मिनट में मात देकर विजेता बने। चेस में ही डॉ. स्वाति अग्रवाल विनर, दालिमा रनरअप रहीं। डबल मेल बैडमिंटन में डॉ. अतुल कटियार और डॉ. अनीत शर्मा, डॉ. वागीश वैश्य और डॉ. एमएम अग्रवाल विनर और रनरअप रहे। सिंगल्स में डॉ. रवि वार्ष्णेय विनर रहे। मिक्सड डबल्स में डॉ. रवि और दालिमा विनर रहे। बिलियर्ड्स के सिंगल्स में डॉ. एके शर्मा विनर, डॉ. अतुल श्रीवास्तव रनर अप रहे। डबल्स में डॉ. अनूप आर्या और डॉ. एके शर्मा विनर, डॉ. नाथ और डॉ. पंकज कुमार रनरअप रहे। सब जूनियर बैडमिंटन में साहिल अग्रवाल विनर, अर्नव गर्ग रनरअप रहे।
विज्ञापन

कैरम मेल सिंगल्स में डॉ. अमित खन्ना विनर, डॉ. देवेंद्र सिंह रनरअप रहे। मेल डबल्स में डॉ. अमित खन्ना और डॉ. देवेंद्र सिंह विनर, डॉ. मनीष गोयल और डॉ. लोकेश गोयल रनरअप रहे। फीमेल कैरम के सिंगल में डॉ. सुप्रिया अग्रवाल विनर, डॉ. पूजा गोयल रनरअप रहे। डबल्स में डॉ. पूजा गोयल और डॉ. संगीता अग्रवाल विनर, डॉ. सुप्रिया अग्रवाल और डॉ. स्वेता अग्रवाल रनरअप रहीं। मिक्सड डबल्स में डॉ. लोकेश गोयल और डॉ. संगीता अग्रवाल विनर, डॉ. मनीष गोयल और डॉ. पूजा गोयल रनरअप रहे। जूनियर्स में पुष्पक अग्रवाल विनर, गौरी गोयल रनरअप रहीं। चेस मेल में सुमित मेहरा विनर, डॉ. मनीष गोयल रनरअप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्वाटिक मीट के ट्यूब रेस ब्वॉयज में मयूर प्रधान विनर, शारव रनरअप, गर्ल्स में वाणी विनर, मिशिता रनरअप रहीं। गर्ल्स (7-10 वर्ष) में रिद्धी जिंदल प्रथम, अनन्या बास दूसरे, (10-14 वर्ष) में प्रिया सिंह प्रथम, अलीना अंसारी दूसरे स्थान पर रहीं। ब्वॉयज (10-14 वर्ष) में प्रियांश सक्सेना प्रथम, चंद्रांश पांडे दूसरे, गर्ल्स (14-18 वर्ष) फ्री स्टाइल में वान्या अरोरा प्रथम, दिव्यांशी अग्रवाल दूसरे, बैकस्ट्रोक में वान्या प्रथम, दिव्यांशी दूसरे, ब्रेकस्ट्रोक में वान्या प्रथम, दिव्यांशी दूसरे, लेडीज फ्रीस्टाइल में डॉ. जया प्रधान प्रथम, डॉ. कनुप्रिया दूसरे, बैकस्ट्रोक में डॉ. कनुप्रिया प्रथम, डॉ. हरमीत पुरी दूसरे, ब्रेकस्ट्रोक में डॉ. कनुप्रिया प्रथम, डॉ. जया प्रधान दूसरे, लेडीज वेटरेंस फ्री स्टाइल में नीलम प्रथम, डॉ. सुनीता चंद्रा दूसरे, बैकस्ट्रोक में नीलम प्रथम, डॉ. प्रगति अग्रवाल दूसरे, ब्रेकस्ट्रोक में डॉ. प्रगति प्रथम, नीलम दूसरे, मेन्स फ्री स्टाइल में डॉ. अर्जुन अग्रवाल प्रथम, डॉ. सुमित मेहरा दूसरे, बैकस्ट्रोक में डॉ. अर्जुन अग्रवाल प्रथम, गौरव दूसरे स्थान पर रहे।

आयोजन समिति
सचिव विनोद पागरानी ने बताया कि सभी खेलों के इंचार्ज ने स्पोर्ट्स वीक का सफल आयोजन कराया। इसमें डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शालिनी अरोरा, डॉ. राजकुमारी, दालिमा अग्रवाल, डॉ. मनीष गोयल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed