{"_id":"5f134d1a8ebc3e9ff52cb598","slug":"spon-desine-ok-to-chaupla-bridge-bareilly-news-bly41322811","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलों को जोड़ने के लिए स्पॉन का डिजायन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलों को जोड़ने के लिए स्पॉन का डिजायन तैयार
विज्ञापन
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को लेकर आखिरी बाधा भी खत्म हो गई है। पुराने और नए पुलों को जोड़ने के लिए स्टील के स्पॉन का डिजाइन बनकर आ गया है। सेतु निगम ने करीब एक करोड़ की लागत से इसे बनाने का कांट्रेक्ट भी दे दिया है। स्पॉन बन जाने से सेतु निगम का काम मंदिर की जमीन पर और पुलिस लाइंस ग्राउंड पर एनओसी लिए बगैर ही चल जाएगा। बाकी ओवरब्रिज का निर्माण करीब दो महीने पहले से ही गति पकड़े हुए है।
सेतु निगम इस पुल को बनाने के लिए चौकी चौराहा, किला रोड और अयूब खां चौराहा रोड पर पिलर बनाने का काम जोरशोर से कर रहा है। दिक्कत यह आ रही थी कि चौराहे पर पुलिस लाइंस की ओर से पुराने पुल को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग सड़क बनानी थी। इसके लिए नीचे मंदिर आ रहा था। साथ ही पुलिस लाइंस ग्राउंड पर पिलर बनाने के लिए एनओसी की जरूरत थी। हालांकि करीब छह महीने पहले नोडल अफसर नवनीत सहगल ने सर्किट हाउस में सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टील के स्पॉन से दोनों पुलों को जोड़ने का सुझाव दिया था। इसके बाद सेतु निगम ने नोएडा की एक कंपनी से स्पॉन का डिजाइन तैयार करने को कहा था। करीब 42 मीटर लंबे इस स्पॉन का डिजाइन तैैयार हो गया है। करीब सौ टन के इस स्पॉन को बनाने के लिए सेतु निगम ने लगभग एक करोड़ का ऑर्डर भी दे दिया है।
लालफाटक पर सोमवार से शुरू हो सकता है पाइलिंग का काम
लालफाटक पर कांधरपुर की सर्विस रोड शुरू होने के बावजूद रेलवे ने ओवरब्रिज बनाने के लिए अब तक पाइलिंग का काम शुरू नहीं किया है। जबकि मशीनें कई दिनों से खड़ी हैं। इससे निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। इधर कैंट साइड की ओर भी सर्विस रोड अभी शुरू नहीं की गई है, जबकि चनेहटी जाने वाली मेन रोड की दूसरी क्रासिंग पहले ही बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
‘चौपुला पर दोनों पुलों के बीच रोड बनाने के लिए स्पॉन का डिजाइन नोएडा से बनकर आ चुका है। अब इसे बनाने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है।’
- देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम