फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Splendor swing Red carpet

शान से निकाली झूले  लाल की शोभायात्रा

Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Splendor swing Red carpet
Splendor swing Red carpet - फोटो : बरेली, अमर उजाला
श्री झूले लाल जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। सिंधी समाज के लोगों ने न सिर्फ अपने धरों पर ‘जय झूले लाल लिखा’ केसरिया ध्वज फहराया, बल्कि नए साल की भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान झूले लाल की शोभायात्रा भी निकाली गई।  
विज्ञापन

श्री झूले लाल ट्रस्ट की ओर से यह शोभायात्रा सिंधु नगर से निकाली गई। अलवर की शहनाई और बैंड बाजों की धुन पर इसमें शामिल सिंधी समाज के लोग नृत्य करते चल रहे थे। इसमें सबसे आगे श्रीगणेश जी की झांकी थी। इसके पीछे क्रमवार माता दुर्गा देवी, भगवान शिव शंकर, हनुमान जी की झांकी थी। अंत में भगवान संत कंवर राम और झूले लाल जी की झांकी थी। इसमें प्रदीप लेखवानी भगवान संत कंवर राम और हरीश खान चंदानी श्री झूले लाल के स्वरूप बने। 
विज्ञापन

शोभायात्रा शहामतगंज, गंगापुर, ईंट पजो का चौराहा, प्रेम नगर, राम जानकी मंदिर, राजेंद्र नगर, बांके बिहारी मंदिर, एकता नगर होती हुई डेलापीर स्थित झूले लाल द्वार पहुंचकर संपन्न हुई। इस बीच रास्ते में ईसाई समाज, वैश्य समाज, पंजाबी समाज सहित कई राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। संचालन में प्रकाश आयलानी, ठाकुर दास निहलानी, डा. गोविंद राम भारवानी, महेंद्र टिकयानी, अशोक मूरजानी, प्रमोद कारयानी, धर्मेश मूरजानी, प्रदीप राजानी, लेखराज मोटवानी हेम दास संतवानी, ज्योति, कविशा, हिना, जूही, सुनीता, पायल, रेखा, तान्या आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर बजी शहनाई 
बरेली। शोभायात्रा से पहले सिंधु नगर स्थित श्री झूले लाल मंदिर में हवन और ध्वजारोहण किया गया। पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा ने यज्ञ किया। इसके बाद महिलाओं ने सिंधु नगर में कलश यात्रा निकाली। इसमें बहिराणा साहिब रखी गई। इसी साथ पूरा वातावरण आयो लाल झूले लाल... के घोष से गूंज उठा। महिलाओं ने सिंधी नृत्य छेजि किया और भजन भी गाए गए। खुशी के प्रतीक के तौर पर अलवर से आए शहनाई वादकों ने घर-घर जाकर शहनाई बजाई। बाद में भंडारा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed