फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SPG will be the final layout of Modi rally

एसपीजी फाइनल करेगी मोदी रैली का लेआउट

Sat, 13 Feb 2016 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 13 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
SPG will be the final layout of Modi rally
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। डीएम, एसएसपी ने शुक्रवार को भाजपाइयों के साथ रबर फैक्टरी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को होने वाली किसान स्वाभिमान रैली स्थल का जायजा लिया। भाजपाइयों ने अपनी ओर से तैयार कराया मुख्य मंच, हैलीपैड, सुरक्षा घेरा, पार्किंग स्थल, मीडिया जोन आदि का लेआउट भी दोनों अफसरों को दिखाया। दोनों विस्तृत विचार-विमर्श के लिए लेआउट अपने साथ ले गए। प्रशासन संग वार्ता कर सुरक्षा एजेंसियां नक्शे को अंतिम रूप देंगी। एसपीजी की तकनीकी टीम दौरा करके नक्शे को फाइनल रूप देगी।
विज्ञापन

डीएम गौरव दयाल ने पीडब्ल्यूडी के जेई और नगर पंचायत के ईओ को तत्काल मैदान के गड्ढे भरवाकर समतल करवाने के आदेश दिए। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के नाले-नालियों की साफ-सफाई चाकचौबंद रखने की भी खास हिदायत दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ मीरगंज और एसओ फतेहगंज पश्चिमी को अलग से दिशानिर्देश दिए। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य मंच, विशेष सुरक्षा घेरा, हैलीपैड, पार्किंग स्थल, रूट डायवर्जन और रैली में आम लोगों तथा वीआईपी के आने-जाने की व्यवस्थाओं का नक्शा डीएम-एसएसपी को दिखाया। डीएम ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हर एंगिल से परखने के बाद कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देंगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, राजकुमार शर्मा, बहोरनलाल मौर्य, पूरनलाल लोधी, तेजेश्वरी सिंह, गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, महाराज सिंह, प्रशांत पटेल, सुरेश राठौर, निर्भय गुर्जर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज जुटेंगे 22 जिलों के भाजपाई
बरेली। मोदी की किसान स्वाभिमान रैली की तैयारी के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे से फ्यूचर कॉलेज में होने वाली भाजपा की बैठक में अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर मंडल के 22 जिलों के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। इन जिलों के पार्टी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी बुलाए गए हैं। करीब दो सौ लोगों के आने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। वहीं, संजयनगर पार्टी कार्यालय पर रैली की तैयारी के लिए हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष भवानी सिंह ने विधानसभा प्रभारी तय किए। बैठक में सभी प्रमुख पार्टी नेताओं के अलावा प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, सौभाग्यवती गंगवार, मनोज थपलियाल, डॉ. एमएल मौर्य, डॉ. निवेदिता, डॉ. धर्मसिंह पटेल, वीरेंद्र गंगवार वीरू  और महेश तिवारी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed