फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SPG has been shortened route for Rahul Gandhi

एसपीजी ने छोटा किया राहुल गांधी का रूट

Tue, 27 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
SPG has been shortened route for Rahul Gandhi
कांग्रेस
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बरेली दौरे को एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से छोटा कर दिया है हालांकि अब भी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में उनके रोड शो को जिला प्रशासन ने हरी झंडी नहीं दी है। डीएम मंगलवार को एसपीजी के साथ बैठक करके विचार-विमर्श करेंगे। अलबत्ता, एसपीजी ने अपना कार्यक्रम मुख्यालय और शासन को भी भेज दिया है। कांग्रेसियों की ओर से प्रस्तावित रूट का दौरा करने के बाद एसपीजी ने राहुल गांधी के चौकी चौराहा गुरुद्वारा में माथा टेकने का कार्यक्रम और गांधी जी, पटेल जी तथा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम हटा दिया है।
विज्ञापन

एसपीजी की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, 28 सितंबर को सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष अब रोड शो से पहले विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, फिर सदर कैंट के श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद दरगाह आला हजरत जाएंगे। इसके बाद उनका रोड शो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, शाहमतगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज से शुरू होगा। उनका काफिला  शाहमतगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ इंटर कालेज बांसमंडी, मठ की चौकी, आलमगीरीगंज, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला चौराहा और स्वालेनगर होते हुए सीबीगंज, परसाखेड़ा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज होते हुए  रामपुर की ओर को रवाना हो जाएगा। 
विज्ञापन

पहले राहुल गांधी का चौकी चौराहा स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, अयूब खां चौराहा पर पटेल जी की प्रतिमा पर और कोतवाली के सामने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम तय किया गया था।  जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने बताया कि एसपीजी ने सुरक्षा से इन कार्यक्रमों की अनुमति से इंकार कर दिया है। गुरुद्वारा में कोई निर्माण काम चल रहा है।  इसी तरह गांधी प्रतिमा स्थल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण वहां भी जाने को ओके नहीं किया है। एसपीजी से निर्धारित कार्यक्रम पर जिला प्रशासन ने अभी तक सहमति नहीं दी है। सुरक्षा के इंतजाम जिला प्रशासन को करने हैं इसलिए वह शाहमतगंज, कुतुबखाना और किला जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके से रोड शो किए जाने के पक्ष में नहीं है। सोमवार को डीएम पंकज यादव लखनऊ थे इसलिए मंगलवार को उनके आने के बाद ही कार्यक्रम पर जिला प्रशासन की मुहर लग सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट...
एसपीजी की ओर से बनाए गए राहुल गांधी के रोड शो का रूट शहर के भीड़भाड़ वाला है इसलिए सुरक्षा को लेकर संशय की स्थिति है फिर भी इस मामले में डीएम और एसएसपी एसपीजी अफसरों के साथ बैठकर मंगलवार को वार्ता करेंगे। देखा जाएगा कि भीड़भाड़ वाले इलाके से रोड शो निकालना कैसे उचित होगा।
-आलोक कुमार, एडीएम सिटी


इंसेट...
विवि का गेस्ट हाउस एसपीजी के कब्जे में
बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित, आज रात पहुंचेंगे राहुल
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कांग्रेस की किसान यात्रा लेकर राहुल गांधी मंगलवार को रात बरेली पहुंचेंगे। कांग्रेसियों का मानना है कि वह बीसलपुर में सभा करते हुए रात करीब नौ बजे के बाद ही आ पाएंगे। उनकेे रात्रि विश्राम के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस को चुना गया है। कांग्रेसियों की ओर से सोमवार को कुलसचिव से इसकी अनुमति के बाद एसपीजी ने गेस्ट हाउस में डेरा डाल लिया। एसपीजी की टीम ने स्थानीय खुफिया इकाई के साथ मिलकर गेस्ट हाउस और उसके आसपास के इलाके का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं। मंगलवार को सुबह से गेस्ट हाउस में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर बाद गेस्ट हाउस को जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए जाएंगे। कांग्रेस की ओर से गेस्ट हाउस के 12 कमरे बुक कराए गए हैं। राहुल गांधी के साथ लगभग 60 लोगों की टीम आएगी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलामनबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तथा पार्टी के कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी भी होंगे। वहीं, मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने शहर में रोड शो का रूट देखा। बाद में आलमगीरीगंज स्थित एक होटल में हुई मीटिंग में कार्यकर्ताओं को रोड शो के स्वागत की जिम्मेदारियां बांटी गईं।


मंडल प्रभारी गुस्साए
बरेली। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हुई बैठक में कई कांग्रेसियों ने जिला और महानगर अध्यक्ष पर रोड शो के कार्यक्रम की जानकारी न देने की बात कही। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि उनको ही पार्टी हाईकमान की ओर से अभी तक अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला है तो वह क्या जानकारी दें। उनकी इस बात से मंडल प्रभारी युसुफ कुरैशी काफी नाराज हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष को और कैसे जानकारी दी जाएगी, क्या राहुल जी फोन करके बताएंगे, तब अधिकृत सूचना मानेंगे। उन्होंने जिला और महानगर अध्यक्ष को जिम्मेदारी के साथ काम करने की हिदायत दी।



ऐरन बोले- गन्ना मूल्य का मुद्दा भी उठाएंगे
बरेली। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने बताया कि किसान यात्रा के दौरान 28 सितंबर को बरेली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बड़ा बाईपास समेत कई स्थानों पर अधिग्रहण की गई जमीनों का किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने के साथ ही गन्ना किसानों को बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाएंगे। इसके लिए परसाखेड़ा, फतेहगंज पश्चिमी के लोधी चौराहा और मीरगंज के सिंधौली चौक पर किसान सभाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने के लिए कांग्रेस की केंद्र सरकार ने मजबूत बिल बनाया था लेकिन केंद्र की मौजूदा सरकार और राज्य सरकार उस बिल के मुताबिक किसानों को मुआवजा नहीं दे रही है। इसी तरह गन्ना किसानों को भी मुआवजा नहीं दिलाया जा रहा है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां मल्टीनेशनल कंपनियों और बडे़ उद्योगपतियों के पक्ष में हैं, आम जनता, गरीब, किसानों से कोई सरोकार नहीं है। जबकि कांग्रेस सर्वसमाज और सर्वधर्म संप्रदाय की बात करती है।



सुप्रिया और कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क
बरेली। राहुल गांधी के रोड शो के लिए कांग्रेसी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने सोमवार को सदर कैंट इलाके में जनसंपर्क किया। जबकि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने शाहमतगंज, आलमगीरीगंज में  जनसंपर्क किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अजय सिंघल, राजकुमार अग्रवाल सर्राफ, सूर्यप्रकाश, सुरेंद्र पांडेय, त्रिभुवन शर्मा आदि रहे। किला, सीबीगंज, परसाखेड़ा में जियाउररहमान, महेंद्र सिंह, अयाज बाबा, प्रभातगिरी, कौशल अग्रवाल, जकीर खान आदि ने जनसंपर्क किया। प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला ने महेश पंडित के साथ भोजीपुरा क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed