{"_id":"64686a4293a62d3a7a08c4c3","slug":"speeding-mercedes-hit-the-car-of-lt-colonel-in-bareilly-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कार को मारी टक्कर, पत्नी-बेटे सहित लेफ्टीनेंट कर्नल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कार को मारी टक्कर, पत्नी-बेटे सहित लेफ्टीनेंट कर्नल घायल
Sat, 20 May 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 12:06 PM IST
सार
तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल की कार को टक्कर मार दी। आरोप है कि लेफ्टीनेंट कर्नल ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कुचलने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल की कार को टक्कर मार दी। इससे लेफ्टीनेंट कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे घायल हो गए। आरोप है कि लेफ्टीनेंट कर्नल ने टक्कर मारने वाली कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
लेफ्टीनेंट कर्नल गौरव कुलश्रेष्ठ अपनी पत्नी इना और पुत्र राइम कुलश्रेष्ठ के साथ बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे अपनी कार से डीडीपुरम से ओल्ड वर्डवुड लाइन स्थित अपने आवास लौट रहे थे। श्यामगंज पुल के पास उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन
लेफ्टीनेंट कर्नल का आरोप है कि उन्होंने टक्कर मारने वाली कार को रोकना चाहा तो चालक ने कार उनके ऊपर चढ़ने की कोशिश की। इसमें वह बाल-बाल बचे। आरोपी तेज रफ्तार से कार भगा ले गया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन