फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Speech delivered via mobile Raj Babbar

मोबाईल के जरिए राज बब्बर ने दिया भाषण

Mon, 13 Feb 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Speech delivered via mobile Raj Babbar
राहुल अखिलेश - फोटो : SELF
कांग्रेस सपा गठबंधन के शहर विधान सभा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल के पक्ष में मॉडल टाउन के इंदिरा पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर को आना था, मगर वो नहीं आ सके। इस कारण पूरी सजी सजाई सभा एक मिनट मेें उखड़ गई। राज बब्बर के न आने से जनता तो मायूस हुई, नेता भी हताश दिखे और सभा समाप्त हो गई।
विज्ञापन

सभा के समाप्त होने से पहले प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने मोबाइल पर राज बब्बर का भाषण माइक से सुनाया। इसमें राज बब्बर ने कहा कि माफी चाहता हूं मैं बरेली पहुंच कर भी आप तक नहीं आ पा रहा हूं। यहां पर प्रधानमंत्री का मूवमेंट की वजह से निकल नहीं पा रहा हूं मगर अपील करता हूं कि आप लोग सपा कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल आप के बीच हैं इनको हाथ के पंजे पर अपना वोट दे कर विजयी बनाएं। शुक्रिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सपा के वरिष्ठ नेता डा. अनिल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कासिम कश्मीरी, जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद अली, कश्मीर के एमएलसी संतोष गुप्ता, पार्षद राजेश अग्रवाल, डा. नीतू शर्मा मेहरोत्रा, डा. चारू मेहरोत्रा, मनोज अरोरा, कमलेश ठाकुर आदि ने संबोधित किया। संचालन अनुज गंगवार और हरवीर सिंह बॉबी ने किया। इस दौरान महमूद हुसैन, राजेश दीक्षित, अब्दुल कदीर, जियाउर्रहमान, नवीन अग्रवाल, अंजुम बिसारिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिए नहीं आए राज बब्बर 
बताते हैं कि राज बब्बर का हेलीकाप्टर एयर फोर्स स्टेशन पर उतर चुका था। मगर उसी समय प्रधानमंत्री का मूवमेंट भी था उसमें देर लग रही थी। फिर राज बब्बर को 6 बजे वापसी भी करना। शाम को 5.20 बजे उनका हैलीकाप्टर उतरा था और वापसी का समय कम था। उधर राज बब्बर को एअर पोर्ट पर रिसीव करने के लिए दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, इलाहाबाद बैंक के निदेशक अजय शुक्ला व परमजीत सिंह गुजराल पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed