फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains will run for Urs and Police recruitment exam

UP News: दो दिन चलेंगी उर्स विशेष ट्रेनें, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए छह गाड़ियों का संचालन; यहां देखें लिस्ट

Fri, 30 Aug 2024 06:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 06:53 AM IST
सार

बरेली में आला हजरत उर्स व पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे शुक्रवार व शनिवार को बरेली होते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं बृहस्पतिवार को दो उर्स विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

विज्ञापन
Special trains will run for Urs and Police recruitment exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

बरेली में आला हजरत उर्स के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दो उर्स विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को आठ उर्स विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


उर्स स्पेशल ट्रेनें 
- 04370 मुरादाबाद-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन शुक्रवार को मुरादाबाद से दोपहर 2:25 बजे चलने के बाद चार बजे बरेली आएगी और शाम 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
- 04308 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन शुक्रवार को दोपहर दो बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
- 04310 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन शनिवार को बरेली से शाम 7:20 बजे चलने के बाद रात 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
- 04372 लखनऊ-मुरादाबाद उर्स विशेष ट्रेन शनिवार को शाम सात मुरादाबाद से चलने के बाद रात 9:05 बजे बरेली जाएगी और रात एक बजे लखनऊ पहुंचेगी।
- 05139 बरेली सिटी-पीलीभीत उर्स विशेष ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को बरेली सिटी से शाम 4:40 बजे चलने के बाद शाम 6:20 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
- 05140 पीलीभीत-बरेली सिटी उर्स विशेष ट्रेन शुक्रवार से रविवार तक शाम 6:35 बजे पीलीभीत से चलने के बाद रात 7:55 बजे बरेली आएगी।
- 05125 इज्जतनगर-काशीपुर उर्स विशेष ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को इज्जतनगर से दोपहर 1:45 बजे चलने के बाद शाम 5:46 बजे काशीपुर पहुंचेगी।
- 05126 काशीपुर-इज्जतनगर उर्स विशेष ट्रेन शुक्रवार से रविवार तक सुबह चार बजे काशीपुर से चलने के बाद आठ बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।

परीक्षा विशेष ट्रेनें 
- 04324 बालामऊ-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन रात 10:35 बजे बालामऊ से चलने के बाद 12:58 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
- 04323 योग नगरी ऋषिकेश-बालामऊ विशेष ट्रेन दोपहर 1:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश से चलने के बाद शाम 7:25 बजे बरेली आएगी और रात 9:55 बजे बालामऊ पहुंचेगी।
- 04321 हरदोई-दिल्ली विशेष ट्रेन शाम 4:20 बजे हरदोई से चलने के बाद शाम 6:25 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 04322 दिल्ली-हरदोई विशेष ट्रेन रात 12:30 बजे दिल्ली से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:55 बजे बरेली आएगी और नौ बजे हरदोई पहुंचेगी।
- 04317 बालामऊ-सहारनपुर विशेष ट्रेन शाम चार बजे बालामऊ से चलने के बाद 6:45 बजे बरेली आएगी और रात 12:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
- 04318 सहारनपुर-बालामऊ विशेष ट्रेन रात 1:25 बजे सहारनपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:20 बजे बरेली आएगी और 10:30 बजे बालामऊ पहुुंचेगी।
- 04520 सहारनपुर-लखनऊ परीक्षा विशेष ट्रेन शुक्रवार को शाम 6:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रात 11:12 बजे बरेली आएगी। यहां से रात 12:20 बजे शाहजहांपुर, 1:10 बजे हरदोई, 1:35 बजे बालामऊ और 2:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed