{"_id":"66ea2e87f4a5d2f3c1098d98","slug":"special-trains-will-run-between-delhi-darbhanga-and-katihar-amritsar-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बढ़ेंगे फेरे
Wed, 18 Sep 2024 07:06 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:06 AM IST
सार
आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली-दरभंगा और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे त्योहारों पर बरेली होकर दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें दिल्ली से दरभंगा और कटिहार से अमृतसर के बीच चलाई जाएंगी। वहीं, पहले से चल रही मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
04068 दिल्ली-दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन 25, 29 अक्तूबर और एक, पांच, आठ, 12 व 15 नवंबर को चलाई जाएगी। यह शाम को 7:30 बजे दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर अगले दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी और वहां से सुबह 08:40 बजे छूटकर नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड के रास्ते दरभंगा शाम करीब 4:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन का शेड्यूल
वापसी में 04067 दरभंगा-दिल्ली त्योहार स्पेशल 26, 30 अक्तूबर और 02, 06, 09, 13 व 16 नवंबर को दरभंगा से शाम 6 बजे चलेगी। जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर से देर रात 01:40 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक और एसएलआर के दो कोचों सहित 21 कोच लगाए गए हैं।