फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains were delayed by 11 hours, even regular passengers were made to wait.

Bareilly News: विशेष गाड़ियां 11 घंटे तक लेट नियमित ने भी कराया इंतजार

Mon, 24 Nov 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Special trains were delayed by 11 hours, even regular passengers were made to wait.
बरेली। बदलते मौसम में कोहरा और धुंध रफ्तार को प्रभावित करने लगा है। शनिवार रात और रविवार को ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों की रफ्तार पर भी मौसम का असर दिखा। बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों ने 11 घंटे तक इंतजार कराया। रोडवेज की बरेली-जयपुर, बरेली-चंडीगढ़, बरेली-देहरादून और बरेली दिल्ली सेवाएं भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या भी घट गई है।
विज्ञापन

रविवार को 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन ने यात्रियों को 10 घंटे इंतजार कराया। 03312 चंडीगढ़-धनबाद विशेष गाड़ी 11 घंटे देरी से आई। 03231 पटना-आनंदपुर साहिब विशेष गाड़ी छह घंटे व 04015 समस्तीपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी सात घंटे लेटलतीफी का शिकार रही। 04016 आनंद विहार-समस्तीपुर विशेष ट्रेन ने भी इंतजार कराया।
विज्ञापन

नियमित गाड़ियों में 13151 कोलकाता एक्सप्रेस, 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 15119-20 जनता एक्सप्रेस, 13009-10 दून एक्सप्रेस, 12331-32 हिमगिरि एक्सप्रेस 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस भी धुंध के कारण लेटलतीफी का शिकार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सर्दी, कोहरे और धुंध के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण लोड फैक्टर प्रभावित होने को लेकर आरएम दीपक चौधरी ने परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के एआरएम की बैठक बुलाई। उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed