फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   special trains running due to festival

नियमित ट्रेनों में सीट नहीं, त्योहार पर घर पहुंचाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Sat, 24 Sep 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

दीवाली और छठ पूजा के चलते नियमित चलने वाली ट्रेनों में अब कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है।कइयों में नो रूम (वेटिंग टिकट भी नहीं) है।त्योहार के चलते पंजाब और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में जैसे ही आरक्षण शुरू हुआ वैसे ही अधिकांश सीटें भर गई।

विज्ञापन
special trains running due to festival

विस्तार

बरेली। दीवाली और छठ पूजा के चलते नियमित चलने वाली ट्रेनों में अब कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 तक पहुंच गई है। कइयों में नो रूम (वेटिंग टिकट भी नहीं) है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने का प्रोग्राम बनाने वालों को निराश होना पड़ रहा है। वहीं, त्योहार पर यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन फेस्टिवल ट्रेन चलाने जा रहा है। बरेली से चलने वाली शहीद एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, लखनऊ एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस में नो रूम और 100 से ज्यादा की वेटिंग है।
विज्ञापन

120 दिन पहले खुलते ही हुई बुकिंग
रेलवे के जानकारों का कहना है कि किसी भी ट्रेन में आरक्षण निर्धारित तारीख से 120 पहले शुरू होता है। त्योहार के चलते पंजाब और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में जैसे ही आरक्षण शुरू हुआ वैसे ही अधिकांश सीटें भर गई। जो सीटें बचीं, वह एक सप्ताह के अंदर आरक्षित हो गई और अब वेटिंग टिकट मिलने भी बंद हो रहा है और नो रूम की स्थिति होने लगी है।
विज्ञापन

त्योहार के चलते बरेली से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 01656 चंडीगढ़-गोरखपुर 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार, ट्रेन संख्या 01655 गोरखपुर से चंडीगढ़ 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, ट्रेन संख्या 04038 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा 19 अक्तूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, ट्रेन संख्या 04037 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार, ट्रेन संख्या 04488 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, ट्रेन संख्या 04487 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, 04646 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार, 04645 बरौनी-जम्मूतवी 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 04040 नई दिल्ली-बरौली 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार, 04039 बरौली-नई दिल्ली 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार, ट्रेन संख्या 01662 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व वीरवार, ट्रेन संख्या 01661 सहसा-आनंद विहार टर्मिनल 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार, 04012 नई दिल्ली-दरभंगा 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व वीरवार, 04011 दरभंगा-नई दिल्ली 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार, ट्रेन संख्या 01668 आनंद विहार टर्मिनल- जयनगर 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार, ट्रेन संख्या 01667 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार, ट्रेन संख्या 04010 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक, ट्रेन संख्या 4009 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली व छठ पूजा के चलते अब बरेली से पूर्वांचल व बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म आरक्षण नहीं है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है और तमाम ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। रेलवे की तरफ से फेस्टिवल स्पेशल चलाने का प्रोग्राम है मगर अभी तक हमारे पास में कोई प्रोग्राम नहीं है।

निशा गुप्ता, आरक्षण केंद्र इंचार्ज
मरम्मत के कारण ये ट्रेन होगी रद्द अथवा शार्ट टर्मिनेट होंगी
मुरादाबाद यार्ड, टपरी-सहारनपुर तथा अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर मेंटेंनेस कार्य करने की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक का फैसला रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसके चलते ट्रेन संख्या 15035-15036 काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 25035-25036 मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं, गंतव्य से पहले ट्रेन संख्या 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद स्पेशल 25 सितंबर को अपनी यात्रा रामपुर पर समाप्त करेगी। 25 सितंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 05332 मुरादाबाद-काठगोदाम स्पेशळ अपनी यात्रा रामपुर से शुरू करेगी। ट्रेन संख्या 05333 रामनगर-मुरादाबाद स्पेशल 25 सितंबर को अपनी यात्रा पीपलसाना पर समाप्त करेगी। ट्रेन संख्या 05368 रामनगर-मुरादाबाद स्पेशल 25 सितंबर को अपनी यात्रा पीपलसाना से आरंभ करेगी। 25 सितंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 05367 मुरादाबाद-रामनगर स्पेशल अपनी यात्रा पीपलसाना से आरंभ करेगी। 25 सितंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 05367 मुरादाबाद-काशीपुर स्पेशल अपनी यात्रा पीपलसाना से आरंभ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed