फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains are also full, seats are vacant in many after Holi

Bareilly News: विशेष ट्रेनें भी फुल, होली के बाद कई में सीटें खाली

Thu, 13 Mar 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Special trains are also full, seats are vacant in many after Holi
बरेली होते हुए 50 होली विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा रेलवे
विज्ञापन


बरेली। रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 50 होली विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। होली से पहले ज्यादातर ट्रेनें फुल हो गई हैं। नियमित या विशेष ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं, पर होली के बाद की तारीखों में ज्यादातर विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। कुछ ट्रेनों में 13 और 14 मार्च को भी सीटें खाली हैं। इनकी एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 700 तक सीटें खाली हैं। इन ट्रेनों की स्लीपर, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी में भी कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। संवाद


---------
आज और कल इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध

- मऊ से 13 मार्च को चलने वाली 05301 मऊ-अंबाला कैंट होली विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 92, तृतीय श्रेणी में 315 व इकोनॉमी श्रेणी में 109 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


- कासगंज से 13 मार्च को चलने वाली 05092 कासगंज-छपरा होली विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 60, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 253 और स्लीपर श्रेणी में 279 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गोरखपुर से 13 मार्च को चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन की एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 675 सीटें उपलब्ध हैं।

- छपरा से 13 मार्च को चलने वाली 05305 छपरा-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन की एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 680 सीटें उपलब्ध हैं।

- छपरा से 14 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर होली विशेष ट्रेन की एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 565 सीटें उपलब्ध हैं।

- टनकपुर से 14 मार्च को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई होली विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 25 सीटें उपलब्ध हैं।
--------

होली के बाद इन ट्रेनों में सीटें
- लालकुआं से 15 मार्च को चलने वाली 05074 लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन की एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 172 सीटें उपलब्ध हैं।
- छपरा से 17 व 20 मार्च को चलने वाली 05305 छपरा-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन की एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 475 व 667 सीटें उपलब्ध हैं।
- छपरा से 17 मार्च को चलने वाली 05193 छपरा-उधमपुर होली विशेष ट्रेन की एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 205 सीटें उपलब्ध हैं।
- टनकपुर से 17 मार्च को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई होली विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 79 सीटें उपलब्ध हैं।
होली के बाद इन विशेष ट्रेनों में सीटें खाली
गोरखपुर से 26 मार्च को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर, छपरा से 19 मार्च को चलने वाली 05113 छपरा-आनंद विहार, छपरा से 26 मार्च को चलने वाली 05113 छपरा-आनंद विहार, मऊ से 20 व 27 मार्च को चलने वाली 05301 मऊ-अंबाला कैंट, छपरा से 28 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर, छपरा से 24 मार्च को चलने वाली 05305 छपरा-आनंद विहार, गोरखपुर से 27 मार्च को चलने वाली 05057 गोरखपुर-आनंद विहार, गोरखपुर से 22 व 29 मार्च को चलने वाली 05007 गोरखपुर-अमृतसर, लालकुआं से 23 व 30 मार्च को चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट, छपरा से 24 व 31 मार्च को चलने वाली 05193 छपरा-उधमपुर, कासगंज से 17 मार्च को चलने वाली 05092 कासगंज-छपरा होली विशेष ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed