फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train from Bareilly to Tambaram in Tamil Nadu today

Bareilly News: बरेली से तमिलनाडु के तंबरम के लिए विशेष ट्रेन आज

Sat, 08 Jun 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Special train from Bareilly to Tambaram in Tamil Nadu today
बरेली। दक्षिण भारत के लिए ट्रेन सेवा की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। रेलवे प्रायोगिक तौर पर बरेली से तमिलनाडु के तंबरम के लिए शनिवार को एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। बेहतर परिणाम मिलने पर इस ट्रेन का आगे भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

16 कोच की यह आरक्षित श्रेणी की सुपरफास्ट ट्रेन 2274 किमी की दूरी तय करेगी। 04324 बरेली-तंबरम सुपरफास्ट विशेष ट्रेन शनिवार रात 10 बजे बरेली से चलने के बाद रात 12:28 बजे कासगंज, रविवार तड़के 3:00 बजे मथुरा, 3:58 बजे आगरा कैंट, 5:58 बजे ग्वालियर, सुबह 7:45 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद भोपाल, इटारसी, नागपुर में ठहराव लेगी। सोमवार सुबह 6:33 बजे विजयवाड़ा, दोपहर 2:10 बजे चेन्नई और तीन बजे तंबरम पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

---
कल दो घंटे देरी से चलाई जाएगी पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस
बरेली। बिशारतगंज-आंवला के बीच रविवार को रेलवे ब्रिज संख्या 21 पर मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर 12035/12036 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस को दो-दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इस दौरान बरेली वाया चंदौसी रेल लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन बंद रहेगा। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर दो घंटे तक का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-
अयोध्या और पद्मावत एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच
बरेली। अयोध्या की ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे अयोध्या और पद्मावत एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लाएगा। 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 10 से 14 जून तक, 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 11 से 15 जून तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। 14207 मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस में नौ से 13 जून और 14208 दिल्ली-मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 12 से 16 जून तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed