फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train for 15-15 trips between Delhi-Jaynagar-Delhi from 8

Bareilly News: दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच 15-15 फेरों के लिए विशेष ट्रेन आठ से

Tue, 01 Oct 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 01 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Special train for 15-15 trips between Delhi-Jaynagar-Delhi from 8
बरेली। दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच नियमित समेत विशेष ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण रेलवे ने इस रूट पर एक और त्योहार विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। 04006/04005 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन आठ अक्तूबर से 28 नवंबर तक अप-डाउन सप्ताह में दो-दो दिन 15-15 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

04006 दिल्ली-जयनगर त्योहार विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से 11:48 बजे चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 3:45 बजे बरेली जाएगी। यहां से लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुवनी होते हुए अगले दिन रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04005 जयनगर-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को जयनगर से रात 1:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात नौ बजे बरेली आएगी और 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed