{"_id":"677c418fe3df1897a90505b7","slug":"special-train-between-gorakhpur-delhi-from-february-6-bareilly-news-c-4-lko1064-555886-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोरखपुर-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन छह फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोरखपुर-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन छह फरवरी से
विज्ञापन
बरेली। गोरखपुर-दिल्ली के बीच छह फरवरी से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 13 एवं 27 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। दिल्ली से सात फरवरी से इसका संचालन होगा। 14 एवं 28 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शुक्रवार को इस ट्रेन को दिल्ली से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी छह फरवरी को गोरखपुर से रात 22:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:57 बजे बरेली आएगी। यहां से सुबह 7:59 बजे रवाना होकर मुरादाबाद व गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान कर शाम 19:21 बजे बरेली आएगी। यहां से शाम 19:23 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के चार सहित कुल 16 एलएचबी कोच होंगे। ब्यूरो