फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train between Gorakhpur-Delhi from February 6

Bareilly News: कोहरे में मुख्य मार्गों पर खुले नाले और गड्ढे बन सकते हैं हादसों का सबब

Tue, 07 Jan 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Special train between Gorakhpur-Delhi from February 6
सिविल लाइंस, सिटी सब्जी मंडी और श्यामगंज में परेशानी ज्यादा
विज्ञापन

बरेली। स्मार्ट सिटी के मुख्य मार्गों पर कहीं नाले खुले हैं तो कहीं सड़क पर गड्ढा खोद दिया गया है। कोहरे के सीजन में ये खतरनाक साबित हो सकते हैं। नगर निगम के अफसर भी इन मार्गों से गुजर जाते हैं, लेकिन मुंह फेर लेते हैं। सिटी सब्जी मंडी के निकट गड्ढे की वजह से रोज दो-तीन लोग गिर रहे हैं। स्थानीय निवासी जुबैर अहमद ने बताया कि दो दिनों में पांच लोगों के वाहन असंतुलित होकर गिरे हैं। आसपास के लोगों ने उनको उठाया। जख्मी हालत में वे किसी तरह अपने गंतव्य की ओर चले गए।
श्यामगंज में फुटपाथ पर चार-चार फुट गहरे दो गड्ढे
श्यामगंज में पेट्रोल पंप के सामने दोनों ओर दो महीने पहले नाले की सफाई के लिए स्मार्ट सिटी के फुटपाथ पर तीन से चार फुट गहरा गड्ढा खोदा दिया गया। उसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है। पेट्रोल पंप के सेल्ससैन बताते हैं कि अब तक कई लोग यहां गिरकर जख्मी हो चुके हैं, लेकिन नाले को कवर नहीं किया गया।
विज्ञापन

हिंद टाकीज के पीछे मुख्य मार्ग पर खुला नाला भी खतरनाक
हिंद टाकीज के पीछे वाले मार्ग पर एक साल से नाला खुला है। आसपास के लोगों ने बताया कि सफाई के लिए नाला खोला गया था, लेकिन कवर नहीं किया गया। नगर निगम के अधिकारी भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन इस पर नजर नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में गिरते-गिरते बचा
मैं स्कूटर से जा रहा था। सामने से वाहन आने पर बचाव के लिए मुड़ना चाहा तो सामने नाला आ गया। नतीजा, मैं गिरते-गिरते बचा। - रमेशचंद्र अग्रवाल, अधिवक्ता, सिविल लाइंस

रात के अंधेरे में कई लोग गिरते हैं। मैं यह देखकर चकित हूं कि मुख्य मार्ग पर नाले को नगर निगम ने कवर नहीं किया। अफसर सिर्फ दावे कर रहे हैं। - इमरान, आलमपुर गजरौला
---
अगर कहीं सड़क पर गड्ढे हैं तो उन्हें भरवाकर सड़क को ठीक कराएंगे। इसके लिए निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed