Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train between Chandigarh and Barauni for one round trip each way during Chhath Puja

यूपी: चंडीगढ़-बरौनी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन, बरेली-मुरादाबाद में होगा ठहराव

Wed, 11 Nov 2026 01:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Nov 2026 01:08 PM IST
सार

 छठ पूजा से पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने बरौनी-चंडीगढ़ के बीच विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेन बरेली-मुरादाबाद होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Special train between Chandigarh and Barauni for one round trip each way during Chhath Puja
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा से पहले पूर्वांचल और बिहार रूट की ट्रेनों पर यात्रियों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। इस बीच रेलवे ने बरौनी-चंडीगढ़ के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04538 चंडीगढ़-बरौनी आरक्षित विशेष गाड़ी 10 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे चलने के बाद अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:44 बजे बरेली पहुंची। यहां से चलने के बाद लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


04537 बरौनी-चंडीगढ़ आरक्षित विशेष गाड़ी 12 नवंबर को बरौनी से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 5:10 बजे बरेली आएगी। दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ-दिल्ली एसी सुपरफास्ट में अतिरिक्त कोच
दिल्ली-लखनऊ रूट पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-दिल्ली एसी सुपरफास्ट में एसी तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 12429 लखनऊ-दिल्ली एसी सुपरफास्ट में 11 से 16 और 12430 दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट में 12 से 17 नवंबर तक एक-एक तृतीय श्रेणी एसी कोच लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed