फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special superfast train will run between Kathgodam-Mumbai

Special Trains: काठगोदाम-मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट, रेलवे ने जारी किया ट्रेन का शेड्यूल

Fri, 27 Oct 2023 01:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 01:06 PM IST
सार

रेलवे ने काठगोदाम-मुंबई के बीच स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Special superfast train will run between Kathgodam-Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में रेलवे ने काठगोदाम-मुंबई के बीच स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आठ नवंबर से प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को अप-डाउन में चार-चार फेरे लेगी। बृहस्पतिवार को रेलवे ने 09075/09076 स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया।

विज्ञापन


09075 मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:50 बजे बरेली जंक्शन, 11:05 बजे बरेली सिटी, 11:25 बजे इज्जतनगर होते हुए दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 09076 काठगोदाम-मुंबई सुपरफास्ट नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तेजी से हो रही टिकट बुकिंग, बढ़ रही वेटिंग; बरेली से गुजरेंगी 16 गाड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8:08 बजे इज्जतनगर, 8:23 बजे बरेली सिटी, 8:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित प्रथम व द्वितीय श्रेणी के एक-एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, आठ स्लीपर व दो साधारण कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। 

Trending Videos

रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस तीन दिन आंशिक निरस्त
मुंबई रेल मंडल के कई स्टेशनों पर नान इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से रेलवे ने 22976/22976 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस को तीन दिन आंशिक रूप से निरस्त किया है। 27 अक्तूबर को रामनगर से चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनल के स्थान पर वापी और तीन नवंबर को बोरीवली में यात्रा खत्म करेगी। 22975 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस को दो नवंबर को बांद्रा टर्मिनल के स्थान पर दादर से सुबह पांच बजे से चलाया जाएगा। 

दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी सात ट्रेनें
गढ़मुक्तेश्वर रेलवे यार्ड में काम की वजह से 31 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान सुपरफास्ट उपासना एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को दो घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। 27 अक्तूबर को 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को एक घंटे, 15128 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 28 अक्तूबर को 12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस को 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।

29 अक्तूबर को 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को दो घंटे और 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे देरी से चलाया जाएगा। 30 अक्तूबर को 22317 सियालदह एक्सप्रेस को दो घंटे और 31 अक्तूबर को 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed