फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special flight on Women's Day, booking started after the Air Force's green signal

महिला दिवस पर विशेष उड़ान, वायुसेना की हरी झंडी के बाद बुकिंग शुरू

Fri, 26 Feb 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Special flight on Women's Day, booking started after the Air Force's green signal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

1954 रुपये बरेली-दिल्ली किराया, एक घंटे का सफर

विज्ञापन
बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला पर विशेष विमान दिल्ली से उड़कर बरेली आठ मार्च सोमवार सुबह दस बजे पहुंचेगा। यहां से हवाई सेवा शुरू होने से बरेली वासियाें का सपना पूरा होगा। साथ ही, रुहेलखंड मंडल की पहली हवाई सेवा होगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बरेली एयरपोर्ट तैयार करा दिया है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इसे ऐतिहासिक पल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।
वायुसेना मुख्यालय ने एनओसी मिलते ही सरकारी कंपनी एलाइंस एयरलाइंस ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन अच्छा रेस्पांस मिला है। दिल्ली-बरेली हवाई किराया 1954 रुपये निर्धारित किया गया है। दस मार्च से सप्ताह में चार नियमित उड़ानें उपलब्ध होगीं। बरेली-दिल्ली सफर एक घंटा होगा। गुरुवार सुबह बुकिंग की जानकारी मिलते ही निदेशक एयरपोर्ट राजीव कुलश्रेष्ठ ने कुछ बचे कुछ काम तेजी निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने एयरपोर्ट पर तैयारी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर निजी सचिव आलोक माथुर को रवाना किया। माथुर ने ओएसडी पीके गुप्ता से बात करने के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्री जी को सौंप दी है।
विज्ञापन

यात्रियों का स्वागत

पहली ऐतिहासिक उड़ान से यात्रा करने वाले सभी लोगों का स्वागत और अभिनंदन केंद्रीय मंत्री की ओर करने की योजना है। साथ ही, भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण (एएआई), एलायंस एयरलाइंस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रुप से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। अगले दिनों में ही एलाइंस एयरलाइंस स्टाफ और अधिकारी पहुंचना शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पुखता

बरेली में सिविल एयरपोर्ट वायुसेना के एयरबेस त्रिशूल से सटा हुआ है। बरेली एयरपोर्ट के पास अभी अपनी हवाई पट्टी भी नहीं है। इसलिए नागरिक उड़ानों के लिए भी वायुसेना की ही हवाई पट्टी का ही इस्तेमाल किया जाना है। एएआई ने यात्री विमानों की उड़ानों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त करने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति के साथ सुरक्षा दस्ता भी तैयार हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस के अधिकारियों और जवानों को भी पिछले दिनों यह बात ध्यान में रखकर प्रशिक्षण दिया गया था कि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो। सिविल एन्क्लेव पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होगी। साथ ही, वायुसेना रनवे पर हवाई जहाज उतरने और उड़ान भरते समय फोटोग्राफी प्रतिबंधित होगी। इसके लिए एयरहोस्टेज पहले से ही अलर्ट जारी कर देंगी। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित कार्रवाई होगी।

पहले दिन बेहतर रेस्पांस

गुरुवार सुबह शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई थी। पहले दिन शाम तक करीब 25 यात्रियों ने बुकिंग करा दी। वेबसाइट पर दोनों ओर से अभी सीटें उपलब्ध हैं। किराया एक ओर से 1954 रुपये प्रति यात्री तय हुआ है। पचास प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग होते ही किराया बढ़ता रहेगा। तमाम लोग पहले दिन हवाई यात्रा करने के इच्छुक दिखे। क्योंकि वे ऐतिहासिक पल से जुड़ना चाहते हैं। सीटें खाली होने पर एयरपोर्ट परिसर में खोले जा रहे बुकिंग काउंटरों पर टिकट मिलेंगे।

हवाई सपना पूरा हुआ

पिछले दो वर्षों से बरेली एयरपोर्ट तैयार था लेकिन कभी लॉकडाउन तो कभी एयरक्राफ्ट कंपनियां सामने नहीं आने से उड़ानें शुरू नहीं हो पाईं। सरकार ने एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलायंस एयरलाइंस को तैयार किया गया। जो आठ मार्च को विशेष उड़ान परिचालन करेगी। महिला दिवस पर शुरू हो रही बरेली-दिल्ली उड़ान बरेली वासियों के लिए उपहार होगा, इसके साथ ही यहां से हवाई उड़ानें शुरू होने का सपना भी पूरा होगा।
- संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री

दस मार्च से नियमित उड़ानें

क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ से बरेली एयरपोर्ट भी जुड़ रहा है। दस मार्च से नियमित तौर बरेली-दिल्ली उड़ानें उपलब्ध होंगी। बुध, शुक्र, शनि और रविवार यानी सप्ताह चार दिन 72 सीटर जहाज उड़ान भरेगा। इसका शेड्यल पहले से जारी हो चुका है। वायुसेना ने इस पर सहमति दे दी है। यात्री ऑन लाइन बुकिंग करा सकते हैं।
- नंद गोपाल नंदी, उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन मंत्री

50 सीटों पर सरकार करेगी भरपाई

आठ मार्च को विशेष हवाई सेवा बरेली-दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही है। दस मार्च से सप्ताह से चार दिन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अगर 50 प्रतिशत सीटें खाली रही तब सरकार आर्थिक क्षति की भरपाई करेगी। शुरूआती किराया 1954 तय हुआ है। गुरुवार से ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। यात्रियों में पहले दिन अच्छा रेपांस दिखा।
- सुरेंद्र सिंह, सचिव नागरिक उड्डयन विभाग

मेहनत काम आई

पिछले दो वर्षों से एयरपोर्ट तैयार था, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया था। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इसमें विशेष रुचि ली तब कहीं बरेलीवासियाें का सपना पूरा हो पाया। महिला दिवस विशेष विमान दिल्ली से बरेली सुबह दस बजे पहुंचेगा और आधा घंटा बाद यानी साढ़े दस बजे चलकर साढ़े 11 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

- राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक एयरपोर्ट

उद्योग और पर्यटन बढ़ेगा

बरेली-दिल्ली हवाई सेवा शुरू होने से बरेली मंडल में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बरेली कुमायूं का गेटवे कहलाता है इसलिए दिल्ली अथवा अन्य स्थानों से यात्रियों को हवाई सेवा मिलने पर पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसका फायदा बरेली होटल को मिलेगा। साथ ही, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
- आरआर गोयल, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed