{"_id":"6883e3a878bb7d81fe0a040b","slug":"special-camps-will-be-set-up-for-aadhaar-enrolment-and-updation-from-july-29-at-10-places-in-baheri-tehsil-bareilly-news-c-4-1-bly1039-689571-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार कार्ड के लिए 10 स्थानों पर 29 जुलाई से विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार कार्ड के लिए 10 स्थानों पर 29 जुलाई से विशेष कैंप
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी तहसील के 10 स्थानों पर 29 जुलाई से आधार नामांकन और अपडेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह विशेष कैंप केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर लखनऊ स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, विशेष कैंप बहेड़ी तहसील के ग्राम भानपुर पंचायत घर, राजू नगला पंचायत घर, वंजरिया पंचायत घर, पंजपेड़ा पंचायत घर, भुड़िया काॅलोनी बंगाली वाली पंचायत घर, कुंडरा कोठी पंचायत घर, गुड़वारा बरात घर, हरसू नगला बरात घर, रामलीला बहेड़ी धर्मशाला और सिंह गौटिया कश्यप धर्मशाला में लगाए जाएंगे। इन कैंप में आधार नामांकन के अलावा पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, बायोमेट्रिक, फोटो और ई-मेल अपडेशन की सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में बरेली जिले में 340 मशीन की मदद से आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा दी जा रही है। आमजन अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने के लिए https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर लॉग इन कर सकते हैं। ब्यूरो