{"_id":"65bc1b9418e31dc37c0867b8","slug":"special-campaign-in-the-division-to-test-the-safety-standards-of-school-vehicles-bareilly-news-c-4-noi1138-335770-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानक परखने को मंडल में विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानक परखने को मंडल में विशेष अभियान
Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग ने मंडलभर के स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानकों को परखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है जो पांच फरवरी तक चलाया जाएगा। स्कूल वाहनों से लगातार हो रहे हादसों के बाद परिवहन विभाग की नींद टूटी है।
पिछले कुछ महीनों से स्कूल वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटाएं बढ़ गई हैं। इनमें बच्चों की जान भी जा रही है। दो दिन पहले ही बदायूं में तीन बच्चों की मौत हो गई थी। बरेली में भी तीन हादसे हुए थे। इसके बाद मंडलायुक्त के आदेश पर परिवहन विभाग ने मंडल स्तर पर अभियान चलाया था। इसके बाद भी स्कूल वाहनों के मानक पूरे नहीं हुए। अनधिकृत वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है। दो दिन पहले बदायूं में जिस वैन से हादसा हुआ था, वह भी अनधिकृत थी। आरटीओ दिनेश सिंह ने बताया कि मंडल स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। मानक पूरे न करने वाले स्कूल वाहनों को सीज करने के साथ स्कूल और वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी एआरटीओ को निर्देश दिए गए हैं।