फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Spanking of children in the name of discipline , expulsion from school

अनुशासन के नाम पर बच्चों की पिटाई, स्कूल से निकाला

Thu, 07 Jan 2016 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 07 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Spanking of children in the name of discipline , expulsion from school
 फरीदपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल में सुबह-सुबह 50 से ज्यादा बच्चों की शिक्षकों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्हें गेट से बाहर भी निकाल दिया। उनकी गलती सिर्फ इतना था कि वह ड्रेस में नहीं आए थे। कॉलेज के सामने से निकल रहे एसडीएम कुंवर पंकज की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने स्कूल पहुंचक प्रधानाचार्य और प्रबंधक से जवाब तलब कर दिया। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी। बाद में एक अभिभावक ने कोतवाली जाकर प्रधानाचार्य समेत दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

अभिभावक महबूब अली ने बताया कि प्रधानाचार्य शुगुफ्ता खां ने लंबे बाल कटवाने और सही ड्रेस बनवाने को कहा था। ऐसा न करने पर छात्रों से दो सौ रुपये और पांच सौ रुपये जुर्माने वसूलने की बात कही गई। बुधवार को सुबह स्कूल में प्रार्थना के समय जब कुछ छात्रों ने आदेश का पालन नहीं किया तो मैदान में शिक्षकों ने छात्रों को खड़ा कर पिटाई कर दी। इसके बाद सभी से गेट से बाहर चले जाने को कहा। छात्र घर जाने के लिए जैसे ही सड़क पर पहुंचे। वहां से कार से आ रहे एसडीएम ने उन्हें रोक लिया। सुबह ही लौटने का कारण पहुंचा तो छात्रों को लेकर स्कूल पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन और प्रधानाचार्य को फटकार लगाई और भविष्य में इस प्रकार की सजा ने देने की हिदायत भी दी। इसके बाद अभिभावक और छात्र एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां नारेबाजी कर दी। एसडीएम ने कहा कि मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। छात्र सलमान के पिता ने प्रधानाचार्य और प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई और मेडिकल करवाया।  
विज्ञापन


कोट
सलमान के पिता ने तहरीर दी और छात्र का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, फरीदपुर

पिटाई का आरोप लगत है, ड्रेस में न आने वाले छात्रों को अगले दिन ड्रेस में आने के बारे में कहा था। - शुगुफ्ता खां, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed