{"_id":"6ae65e02e06c0df11b0723b0","slug":"sp-targets-bjp-over-rs-162-crore-in-outstanding-dues-at-kesar-mill-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106888-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केसर मिल के 162 करोड़ बकाये को लेकर सपा ने भाजपा पर निशाना साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केसर मिल के 162 करोड़ बकाये को लेकर सपा ने भाजपा पर निशाना साधा
विज्ञापन
बहेड़ी। केसर चीनी मिल पर किसानों के 162 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान और मिल को सुचारू रूप से चलाने की मांग को लेकर शनिवार को सपा ने पार्टी कार्यालय पर सभा की तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के जरिए भेजा गया।
इससे पहले सपा कार्यालय पर सभा हुई। विधायक अताउर रहमान ने कहा कि दो साल से किसानों का 162 करोड़ रुपये केसर मिल पर बकाया है। सरकार ने 14 दिन में भुगतान का वादा किया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ। इससे किसानों को बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह, खेती-किसानी, बैंक कर्ज और इलाज में परेशानी हो रही है। बकाए का ब्याज सहित तत्काल भुगतान हो, मिल प्रबंधन को समय-सीमा तय की जाए और मिल को सुचारु रूप से चलाया जाए।
विधायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि विकास के नाम पर इनके नेता चुप हो जाते हैं। कटोगे तो बंटोगे के अलावा इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। महंगाई पर कहा कि पहले सोना 46 हजार रुपये तोला था, आज डेढ़ लाख हो गया है। इस मौके पर नासिर रजा खां, वफाउर रहमान, डॉ. प्रमोद शर्मा, लईक चांदनी, नसीम उर रहमान, ब्रह्म स्वरूप सागर, कमरुद्दीन सैफी सहित कई लोग मौजूद रहे।