फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP stills from their leader

सपा के पोस्टरों पर अपने-अपने नेता 

Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
SP stills from their leader
SP stills from their leader - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिेलश यादव के बरेली आगमन पर पार्टी साफ तौर पर दो धड़ों में बंटी नजर आई। सीएम के स्वागत में सपाइयों ने जो बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स लगवाए, उनमें सबके अपने-अपने पसंदीदा नेता दिख रहे हैं। अखिलेश समर्थकों के पोस्टरों में मुलायम, अखिलेश और  प्रो. रामगोपाल यादव के फोटो तो लगे हैं लेकिन शिवपाल सिंह यादव का फोटो गायब है। मुलायम समर्थकों ने सपा सुप्रीमो के अलावा शिवपाल, अखिलेश, आजम खां के फोटो भी अपने फ्लैक्स में लगा रखे हैं। 
विज्ञापन

सीएम के स्वागत में सपाइयों ने सिविल लाइन में चौकी चौराहा, पुलिस लाइन, चौपुला, पटेल चौक आदि इलाकों को बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पाट दिया है। इनमें हर नेता के पोस्टर पर अपने-अपने पसंदीदा नेताओं के फोटो लगे हैं। इसमें पार्टी की गुटबाजी स्पष्ट तौर से झलक रही है। वीरपाल समर्थकों ने सीएम के स्वागत में जो पोस्टर लगवाए हैं, उसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और आजम खां के फोटो लगे हें। डा. अनिल शर्मा की ओर से छपे फ्लैक्स में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के अलावा सीएम अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के फोटो हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह और बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान समर्थकों के फ्लैक्स में भी शिवपाल सिंह यादव गायब हैं। सूरज यादव के फ्लैक्स में अखिलेश के साथ डिंपल का भी फोटो है। शिवपाल यादव गायब हैं। कुछ दिन पहले अखिलेश समर्थकों ने विधायक अर्ताउरहमान की अगुवाई में सर्किट हाउस में एक दिन पहले मीटिंग कर भीड़ जुटाने की रणनीति तय की थी। इसमें जुटे सपा नेताओं ने खुद को खुलकर अखिलेशवादी बताया था जबकि सपा के बाकी पदाधिकारियों की मीटिंग मिशन कंपाउंड दफ्तर में हुई थी। 
विज्ञापन

शहजिल के फ्लैक्स गायब
सीएम के स्वागत में जिलाध्यक्ष से लेकर तीनों सपा विधायकों के फ्लैक्स लगे हैं लेकिन भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम की ओर से कोई फ्लैक्स नहीं लगवाया गया है। इसको लेकर सपा में अंदरखानें अटकलें लगने लगी हैं। अमूमन हर चुनाव से पहले साबिर परिवार के पार्टी बदलने के इतिहास को देखते हुए वीरपाल समेत नेताओं को भी ये भरोसा नहीं है कि वह विधानसभा चुनाव तक पार्टी में रहेंगे भी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने खुद कोई फ्लैक्स नहीं लगवाया। जिसने भी लगवाए, उसने अपने हिसाब से फोटो लगवा दिए हैं। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो लग गया है तो उनके पैर में सबका पैर-अताउर्रहमान, विधायक


   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed