फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP MP Neeraj Maurya Demands for the stoppage of nine trains at Aonla station in Bareilly

Bareilly News: रेल मंत्री से मिले सपा सांसद, आंवला रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव के लिए की पैरवी

Mon, 18 Aug 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 05:26 PM IST
सार

आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपकर आंवला रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों का ठहराव किए जाने के लिए पैरवी की। 

विज्ञापन
SP MP Neeraj Maurya Demands for the stoppage of nine trains at Aonla station in Bareilly
सपा सांसद नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला रेलवे स्टेशन पर नौ ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने आवाज उठाई है। उन्होंने रेल मंत्री को इस बारे में पत्र सौंपकर पैरवी की है। सांसद ने रेल मंत्री को बताया है कि उनके क्षेत्र का आंवला रेलवे स्टेशन औद्योगिक, पर्यटन स्थलों व व्यावसायिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसके बाद भी अब तक यह उपेक्षित रहा है।

विज्ञापन


सपा सांसद ने बताया है कि लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, राधिकापुर-आनंद विहार, कामाख्या-आनंद विहार, टनकपुर-रिंगस, टनकपुर-देहरादून व बरेली- बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन आंवला स्टेशन पर नहीं रुकती है। सांसद ने मांग की है कि इन ट्रेनों का ठहराव आंवला स्टेशन पर हो तो उनके क्षेत्र की जनता व स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed