{"_id":"63fc133458ee2afb6a0707c4","slug":"sp-mla-ataur-rahman-locked-the-young-man-in-the-room-and-beat-him-in-bareilly-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सपा विधायक अताउर्रहमान ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा, पीड़ित ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सपा विधायक अताउर्रहमान ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा, पीड़ित ने चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 27 Feb 2023 07:49 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Feb 2023 07:49 AM IST
सार
युवक को जमीन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर बुलाया गया था। आरोप है कि विधायक ने युवक को कमरे में बंदकर पीटा। पीड़ित की ओर से विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सपा विधायक अताउर्रहमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान ने कस्बे में जाफरी चौराहा के पास स्थित अपने पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर कमरे में बंद कर एक युवक को पीट दिया। युवक को जमीन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर बुलाया गया था। पुलिस ने देर रात विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सिंगौथी गांव के अनीस अहमद का कहना है कि शनिवार सुबह आठ बजे जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। तभी रफीक अहमद, रहीस अहमद व एक अन्य ने हथियारों के साथ उनके घर में घुस गए और मारपीट की। इस मामले में रविवार दोपहर विधायक ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया।
विज्ञापन
अनीस ने अपनी तरफ से समझौते के लिए मोहल्ला शाहगढ़ के रहने वाले अपने साले आसिम को भेजा। वहां उक्त तीनों लोग पहले से थे, उन्होंने विधायक के साथ मिलकर आसिम को कमरे में बंद कर पीटा और सीने पर चाकुओं से वार किए। काफी समय बीतने पर अनीस खुद वहां पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। अनीस किसी तरह आसिम को बचाकर वहां से भागे तो पीछे से उन दोनों पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos